उत्तराखंड के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों और हरिद्वार में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि ऊधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
यलो अलर्ट जारी
इस बीच मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों में बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार
देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
3 अप्रैल को प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 34 19
पंतनगर 35 14
मुक्तेश्वर 24 10
टिहरी 24 10
अल्मोड़ा 23 11

तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
4 अप्रैल:
- पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक
- 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
- मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं
- पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बर्फबारी (3500 मीटर+)
- मैदानी जिलों में बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी
- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक
- 3300 मीटर+ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
- अन्य जिलों में बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक; 3500 मीटर+ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी
