Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ ओडिशा में भूकंप : बस्तर तक महसूस हुए झटके,  4.4 त…
ओडिशा सहित बस्तर में भूकंप के  झटके महसूस
ओडिशा सहित बस्तर में भूकंप के झटके महसूस
छत्तीसगढ़

ओडिशा में भूकंप : बस्तर तक महसूस हुए झटके,  4.4 तीव्रता, 5 किमी गहराई; कोई नुकसान नहीं

ओडिशा के कोरापुट में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके हल्के झटके बस्तर तक महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 05 Apr 2026, 05:47 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा के कोरापुट जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 11:31 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। इसका असर बस्तर के कई इलाकों तक पहुंचा, जहां लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया। राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

 कोरापुट भूकंप का केंद्र बस्तर मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर होने के कारण इसका असर जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। शहर के आडावाल इलाके में कंपन महसूस होते ही कुछ लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटकों की अवधि बहुत कम रही, जिससे अधिकांश लोग स्थिति को ठीक से समझ नहीं पाए।

 5 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र

 भूकंप का केंद्र कोरापुट क्षेत्र में जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप मॉनिटरिंग ऐप के अनुसार इसकी तीव्रता 4.4 रही। कम गहराई होने के बावजूद तीव्रता कम रहने से इसका असर हल्का ही रहा।

 पहले भी दर्ज हो चुके हैं झटके

 इससे पहले अप्रैल 2024 में भी इस क्षेत्र में 2.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। तब भी कंपन महसूस हुआ था, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। पहले इस इलाके को भूकंप मुक्त माना जाता था, लेकिन अब यहां हल्की भूकंपीय गतिविधियां बढ़ने लगी हैं।

 विशेषज्ञ बोले- सतर्क रहें, घबराने की जरूरत नहीं

 विशेषज्ञों के मुताबिक, इस क्षेत्र में छोटे स्तर की भूकंपीय गतिविधियां सामान्य हैं। तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती, लेकिन लोगों को सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें