Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम महासमुंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष  का कड़ा फैसला :   मारपीट और …
आदेश कॉपी
आदेश कॉपी
महासमुंद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  का कड़ा फैसला :   मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में उपाध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अनुशासन बनाए रखने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पदाधिकारी विजय साव को मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में यह निर्णय स्पष्टीकरण न मिलने के बाद लिया गया, साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 04 Apr 2026, 07:24 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा पार्टी अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी पदाधिकारी विजय साव द्वारा मारपीट, तोड़फोड़ एवं गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया गया। इस घटना को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे संगठन की छवि के लिए नुकसानदायक माना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए अवसर दिया गया था, किन्तु निर्धारित समयावधि में कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद प्राप्त शिकायतों और तथ्यों पर विचार करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया।

उपाध्यक्ष  फोटो 

द्वारिकाधीश यादव ने कार्यवाई की

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि संविधान एवं अनुशासनात्मक नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए विजय साव को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्षों के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। आदेश जारी होने के पश्चात संबंधित व्यक्ति पार्टी के किसी भी पद, मंच या गतिविधि का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई पार्टी के भीतर अनुशासन और संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

कार्रवाई का कारण

  • 2 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय में
    • मारपीट
    • तोड़फोड़
    • गंभीर अनुशासनहीनता की घटना सामने आई।
  • पार्टी के अनुसार यह व्यवहार संगठन की विचारधारा और मर्यादाओं के खिलाफ था और इससे छवि को नुकसान पहुंचा।

प्रक्रिया और निर्णय

  • संबंधित पदाधिकारी को स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया, लेकिन समय पर जवाब नहीं मिला।
  • सभी शिकायतों और तथ्यों की समीक्षा के बाद निष्कासन का निर्णय लिया गया।

निष्कासन का प्रभाव

  • 6 साल की अवधि तक विजय साव निष्कासित
    • किसी भी पद पर नहीं रह सकेंगे
    • पार्टी की किसी गतिविधि या मंच में भाग नहीं ले सकेंगे
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें