Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम महासमुंद खट्टी जंगल मर्डर मिस्ट्री : पढ़िए, अपमान का बदला ल…
खट्टी जंगल हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार तीनों आरोपी।
खट्टी जंगल हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार तीनों आरोपी।
महासमुंद Featured

खट्टी जंगल मर्डर मिस्ट्री : पढ़िए, अपमान का बदला लेने कैसे दोस्तों ने ही रची साजिश और किस बेरहमी से की हत्या

करीब एक माह पहले शराब पार्टी के दौरान मृतक ने नशे में उन्हें मां-बहन की गालियां दी थीं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। 5 अप्रैल को आरोपियों को पता चला कि प्रकाश पटेल खैरा गांव के गायत्री मंदिर के पास है। तीनों स्प्लेंडर बाइक से पहुंचे, पहले जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन खट्टी जंगल ले गए। वहां कांच की बोतल और पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी कहासुनी और नशे में किया गया अपमान किस तरह जानलेवा बदले में बदल सकता है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 11 Apr 2026, 06:29 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद जिले के चर्चित खट्टी जंगल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के ही करीबी दोस्तों ने मिलकर की थी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताया कैसे की हत्या

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपजलांधर सोनवानी, काजू उर्फ चन्द्रहास नेताम और गोपाल प्रधान को धर दबोचापूछताछ में तीनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों ने बताया कि करीब एक माह पहले शराब पार्टी के दौरान मृतक ने नशे में उन्हें मां-बहन की गालियां दी थीं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। 5 अप्रैल को आरोपियों को पता चला कि प्रकाश पटेल खैरा गांव के गायत्री मंदिर के पास है। तीनों स्प्लेंडर बाइक से पहुंचे, पहले जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन खट्टी जंगल ले गए। वहां कांच की बोतल और पत्थर से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि छोटी-सी कहासुनी और नशे में किया गया अपमान किस तरह जानलेवा बदले में बदल सकता है।

जानिए, क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि 6 अप्रैल 2026 को ग्राम खट्टी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान प्रकाश पटेल (23 वर्ष), निवासी खैरा के रूप में की। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। मृतक का चेहरा, सीना, गर्दन और मुंह बुरी तरह जख्मी थे। गले में बंधा पीला गमछा साफ संकेत दे रहा था कि मामला हत्या का है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

लास्ट सीन बना अहम सुराग, दोस्तों पर गया शक

जांच में सामने आया कि घटना की रात मृतक को आखिरी बार उसके दोस्तों के साथ देखा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रात करीब 12 बजे आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद काजू उर्फ चन्द्रहास नेताम और गोपाल प्रधान उसे बाइक पर ले गए थे। यहीं से पुलिस का शक गहराया और जांच की दिशा बदल गई।

हत्या में इस्तेमाल बाइक जब्त, सबूत जुटाए

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। अन्य भौतिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

तीनों आरोपी जेल भेजे गए, आगे की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें