Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ खैरागढ़ की मुख्य मार्केट अतिक्रमण से जाम : 2 मिनट…
अतिक्रमण के कारण जाम में फंसे लोग
अतिक्रमण के कारण जाम में फंसे लोग
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ की मुख्य मार्केट अतिक्रमण से जाम : 2 मिनट का रास्ता 20 मिनट में

खैरागढ़ की मुख्य मार्केट में अतिक्रमण से हालात बदतर। मस्जिद चौक से इतवारी बाजार तक सड़कें संकरी, 2 मिनट का रास्ता 20 मिनट में। प्रशासन पर निष्क्रियता के आरोप, 6-7 दिन में कार्रवाई का दावा।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 02:28 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
खैरागढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खैरागढ़ की प्रमुख बाजार इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। मुख्य बाजार, मस्जिद चौक, गोल बाजार, बक्शी मार्ग से लेकर इतवारी बाजार तक सड़कें सिकुड़ गई हैं। दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर स्थायी सीढ़ियां बना दी गई हैं और दुकान का सामान सड़क तक फैला दिया गया है। इसके चलते आम नागरिकों का चलना तक मुश्किल हो गया है।

जाम की स्थिति: दो बाइक का निकलना भी मुश्किल

स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकानों के सामने पहले से अतिक्रमण है, ऊपर से ग्राहक अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। ऐसे में स्थिति यह बन गई है कि एक वाहन खड़ा होते ही दूसरा निकल नहीं पाता। कई जगह तो दो मोटरसाइकिलों का आमने-सामने निकलना भी मुश्किल हो गया है।

2 मिनट का रास्ता अब 15-20 मिनट

बाजार में ट्रैफिक की स्थिति इतनी खराब है कि जहां सामान्य दिनों में 2 मिनट लगते थे, अब वहां 15-20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

सड़क जाम

प्रशासन पर निष्क्रियता के आरोप

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। त्योहारों के दौरान अस्थायी व्यवस्था जरूर की जाती है, लेकिन सामान्य दिनों में हालात जस के तस बने रहते हैं। पहले नोटिस जारी किए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

पार्षद बोले— आवेदन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

वार्ड 7 के पार्षद अजय जैन ने बताया कि उन्होंने लिखित में शिकायत की है और एसडीएम स्तर पर बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से आम लोगों और व्यापारियों दोनों को परेशानी हो रही है।

“मुंहदेखी कार्रवाई होती है”

स्थानीय प्रदीप अग्रवाल का आरोप है कि नगर पालिका की कार्रवाई समान नहीं होती। जहां प्रभावशाली लोगों के प्रतिष्ठान हैं, वहां सख्ती नहीं दिखाई जाती, जबकि कमजोर वर्ग पर कार्रवाई होती है।

“सख्ती और भारी फाइन जरूरी”

पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र गौर का कहना है कि कई बार चेतावनी के बावजूद दुकानदार नियमों का पालन नहीं करते। उन्होंने सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाने की मांग की है, ताकि स्थायी समाधान निकल सके।

दुर्घटना का खतरा बढ़ा

अधिवक्ता राजीव चंद्राकर ने कहा कि अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी और नियमों का पालन करना होगा।

“राजनीतिक संरक्षण से बिगड़ी स्थिति”

स्थानीय युवा संदीप राजपूत का आरोप है कि अतिक्रमण को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बिना दबाव के सख्त कार्रवाई की मांग की है।

6-7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

एसडीएम टंकेश्वर साहू ने कहा कि आवंटन की प्रक्रिया जारी है और 6-7 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

CMO बोले— सख्त कार्रवाई होगी

नगर पालिका के सीएमओ पुनीत वर्मा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है और जल्द ही अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें