Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम गाइए और छा जाइए गाइए और छा जाइए : सजेगा संगीत का सबसे बड़ा मंच, त…
0:00
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए Featured

गाइए और छा जाइए : सजेगा संगीत का सबसे बड़ा मंच, तीन दिन तक चलेगा सुरों का महासंग्राम

कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित सिंगिंग टैलेंट शो ‘गाइए और छा जाइए’ का आयोजन 3 से 5 जून 2026 तक महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 108 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 3 जून को ऑडिशन, 4 जून को सेमीफाइनल और 5 जून को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। प्रतिभागियों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
31 May 2026, 07:29 PM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ की नई गायन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में कीर्तिमान मीडिया का बहुप्रतीक्षित सिंगिंग टैलेंट शो ‘गाइए और छा जाइए’ अब अपने आयोजन के बेहद करीब पहुंच चुका है। 3 जून से शुरू होने जा रही इस भव्य प्रतियोगिता को लेकर प्रदेशभर के प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 108 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। अब ये सभी प्रतिभागी महासमुंद में एक ही मंच पर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।

कीर्तिमान मीडिया के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने की है। इसी उद्देश्य को लेकर इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है, ताकि उभरते कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुभवी कलाकारों एवं संगीत विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिल सके।

 3 जून को होगा ऑडिशन राउंड

प्रतियोगिता का पहला चरण 3 जून 2026 को महासमुंद स्थित आईआर रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद स्वागत संबोधन, निर्णायकों का परिचय तथा प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रतिभागियों का क्रम निर्धारण किया जाएगा और उन्हें प्रस्तुति की तैयारी के लिए समय प्रदान किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे संगीत संयोजक विश्राम यादव एवं उनकी टीम विशेष सांगीतिक प्रस्तुति देंगे, जिसके पश्चात प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ होगा। शाम 4:30 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ मिलेगा प्रदर्शन का अवसर

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। संगीत संयोजन की जिम्मेदारी विश्राम यादव संभालेंगे। उनके साथ शैलेष वेदव्यास (तबला), बालेश साहू (ढोलक), संतु (ऑक्टोपैड) और मनोज यादव (कीबोर्ड) संगीत का साथ देंगे। आयोजकों के अनुसार अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, हाईटेक लाइटिंग, भव्य मंच सज्जा और लाइव म्यूजिकल सेटअप प्रतियोगिता को बड़े रियलिटी शो जैसा स्वरूप प्रदान करेंगे। ऑडिशन राउंड में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार सुरेंद्र मानिकपुरी और अविनेश कोसे निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन सुर-ताल, स्वर गुणवत्ता, मंच प्रस्तुति, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा।

तीन चरणों में चुनी जाएगी नई गायन प्रतिभा

  • 3 जून : ऑडिशन राउंड
  • 4 जून : सेमीफाइनल
  • 5 जून : ग्रैंड फिनाले

ग्रैंड फिनाले में जुटेंगे फिल्म और संगीत जगत के सितारे

5 जून को आयोजित होने वाला ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सतीश जैन, लोकप्रिय विधायक एवं अभिनेता अनुज शर्मा, फिल्म अभिनेता दीपक साहू तथा अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगीत जगत से दिलीप षडंगी, सुनील सोनी, कंचन जोशी, अनुराग शर्मा और विवेक शर्मा कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। वहीं सुप्रसिद्ध हास्य कवि अजय अटपटू अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

बांसुरी और तबले की जुगलबंदी

ग्रैंड फिनाले में शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए भी विशेष प्रस्तुति रखी गई है। पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के संगत शिष्य पुष्पराज डड़सेना बांसुरी वादन प्रस्तुत करेंगे, जबकि तबले पर शैलेष वेदव्यास उनका साथ देंगे। आयोजकों का कहना है कि यह प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र, आकर्षक उपहार एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों को अनुभवी कलाकारों का मार्गदर्शन, मंचीय अनुभव और मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक पहचान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

दर्शकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश

कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इच्छुक दर्शक कीर्तिमान मीडिया कार्यालय, बीटीआई रोड महासमुंद तथा दीना ग्लोबल हॉस्पिटल, गुडरूपारा महासमुंद से प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं।

अनेक संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

इस आयोजन के मुख्य सहयोगी दीना ग्लोबल हॉस्पिटल, महासमुंद एवं जय अंबे इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर हैं। इसके अलावा रास इंटरप्राइजेस महासमुंद का भी विशेष सहयोग प्राप्त है। सहयोगी भागीदारों में जैन मोबाइल एंड म्यूजिक, अवनी डायग्नोस्टिक सेंटर, श्री सांई कोचिंग क्लासेस, एसलस हॉस्पिटल रायपुर, श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर, सिन्हा एल्युमिनियम एंड ग्लास, मॉ पैथोलॉजी लैब, डीडी मैक्स सोलर एनर्जी एंड लॉजिस्टिक, तुषार कम्प्यूटर, महामाया स्टोन क्रशर तथा समाजसेवी मुकेश अग्रवाल शामिल हैं।  वहीं आईआर रिजॉर्ट, आस्था वुमेन संस्था, युवराज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, इवेंट्रा इवेंट, हर्षादिक रेस्टोरेंट और प्रतिभा प्रिंटिंग एसोसिएट पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में सीजी अनसेंसर्ड मैगजीन, संवाद साधना समाचार पत्र, एचएनएन न्यूज तथा जनता के गोठ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन न केवल नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान देने का माध्यम बनेगा।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें