Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ गैस संकट के बीच बड़ा फैसला : छात्रों को 5 किलो सि…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़ Featured

गैस संकट के बीच बड़ा फैसला : छात्रों को 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, आधार-निवास प्रमाण जरूरी

गैस संकट के बीच प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जरूरी होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक है, लेकिन वितरण नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी, जबकि नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
08 Apr 2026, 01:23 PM
रायपुर

एलपीजी गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए छात्रों को 5 किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले में गैस वितरण और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया।

 कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी एलपीजी वितरक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अपर कलेक्टर राठौर ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने एजेंसियों को निर्देश दिए कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति वितरण व्यवस्था में बाधा डालता है या डिलीवरी कर्मियों से दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता
अधिकारियों ने कहा कि एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथालय और समाज कल्याण विभाग से जुड़े अन्य संस्थानों में गैस की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

बुकिंग की नई समय सीमा लागू
बैठक में ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही अगली बुकिंग की जा सकेगी।

बैठक 

नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल नए गैस कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई गई है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने आम लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और नियमों का पालन करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें