Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ ट्रक की चपेट में आई बाइक : पति-पत्नी की मौत, 4 सा…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

ट्रक की चपेट में आई बाइक : पति-पत्नी की मौत, 4 साल का बेटा गंभीर; सड़क जाम कर भड़के ग्रामीण

कबीरधाम के कुण्डा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 08 May 2026, 02:34 PM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
कबीरधाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सारंगढ़ निवासी कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है। दोनों अपने 4 साल के बेटे के साथ बाइक से कोलेगांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई। देखते ही देखते पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हादसे में उनका मासूम बेटा दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ट्रक छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कुण्डा थाना के पास और हादसा स्थल पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई है। सड़क किनारे शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी डाल दी गई, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इससे आए दिन बाइक सवार फिसलकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ठेकेदार को मौके पर बुलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण ठेकेदार के आने तक प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे।

मासूम ने एक साथ खो दिए माता-पिता

हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर वह रही, जब चार साल का मासूम घायल हालत में अस्पताल पहुंचा, जबकि उसके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें