Sunday, 26 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम भारत तिरला के पास भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, कई घायल
हादसा
हादसा
भारत

तिरला के पास भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, कई घायल

तिरला (धार) के पास इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर पिकअप का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ। वाहन पलटकर स्कॉर्पियो से टकराया, जिसमें 16 लोगों की मौत (6 बच्चे) और 13 घायल हुए। गंभीर घायलों का इंदौर में इलाज जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 Apr 2026, 06:49 AM
इंदौर
धार जिले के तिरला क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलियां फाटे के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सभी को झकझोर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलटा और सड़क पार जाकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भी भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। 
अपडेट जारी है...
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें