Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दो दिन पहले सजी थी बारात, दूसरे दिन उठी अर्थी : ट…
शादी के अगले दिन हादसे का शिकार हुआ दूल्हा, ट्रैक्टर पलटने से गई जान।
शादी के अगले दिन हादसे का शिकार हुआ दूल्हा, ट्रैक्टर पलटने से गई जान।
छत्तीसगढ़

दो दिन पहले सजी थी बारात, दूसरे दिन उठी अर्थी : टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, ट्रैक्टर पलटा; दबने से गई जान

रायगढ़ जिले में शादी के एक दिन बाद दूल्हे देवांगन सिदार की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। वह टेंट का सामान लौटाने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन दोस्त घायल हुए, जबकि रायपुर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Apr 2026, 06:14 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। शादी के महज दो दिन बाद ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दूल्हा अपने ही विवाह में इस्तेमाल किए गए टेंट का सामान लौटाने जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं

कापू थाना क्षेत्र की घटना
यह हादसा कापू थाना क्षेत्र के सतीपारा सरपंच घर के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवांगन सिदार के रूप में हुई है। वह गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी 5 अप्रैल को हुई थी और घर में अभी शादी की खुशियां ही चल रही थीं।
टेंट लौटाने जाते समय हादसा
जानकारी के मुताबिक, शादी के लिए पास के गांव से टेंट का सामान लाया गया था। शनिवार शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में सवार होकर टेंट का सामान वापस करने जा रहा था। उसके साथ तीन दोस्त सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार भी मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबा दूल्हा
हादसे में देवांगन सिदार ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पत्थलगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रायपुर ले जाते समय रात करीब 11 बजे नंदन झरिया के पास उसकी मौत हो गई।
तीन दोस्त घायल, खतरे से बाहर
इस दुर्घटना में साथ बैठे तीनों दोस्तों को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खुशियों वाला घर बना मातम का घर
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां और जश्न था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। नई-नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें