Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम महासमुंद न्योता भोज के बहाने संवेदना और शिक्षा का संगम, अध…
कलेक्टर का प्रतिनिधि बनकर डीईओ ने खाया न्यौता भोज
कलेक्टर का प्रतिनिधि बनकर डीईओ ने खाया न्यौता भोज
महासमुंद Featured

न्योता भोज के बहाने संवेदना और शिक्षा का संगम, अधिकारियों ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन

बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें चावल, दाल, दो प्रकार की सब्जी, खीर, पूरी, जलेबी, सलाद, पापड़ और आचार शामिल थे। कार्यक्रम में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमता डे उपस्थित रहे। उनके साथ संकुल समन्वयक देवलाल सिन्हा भी मौजूद रहे।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 19 Apr 2026, 12:29 AM · अपडेट: 19 Apr 2026, 05:25 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बागबाहरा के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल खुशरुपाली में एक प्रेरणादायक और आत्मीय आयोजन देखने को मिला, जहां कलेक्टर विनय लंगेह की माता जी की स्मृति में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें चावल, दाल, दो प्रकार की सब्जी, खीर, पूरी, जलेबी, सलाद, पापड़ और आचार शामिल थे। कार्यक्रम में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रमता डे उपस्थित रहे। उनके साथ संकुल समन्वयक देवलाल सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अधिकारियों ने न केवल विद्यालय का निरीक्षण किया, बल्कि बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसकर उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। इससे पूरे परिसर में आत्मीयता और अपनत्व का माहौल बना।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की साफ-सफाई की सराहना करते हुए मुस्कान पुस्तकालय, बाल वाटिका, हर्बल गार्डन और रसोई कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि और पंचगण के साथ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, दीपक चक्रधारी, बंशी चक्रधारी, ओम चक्रधारी और व्यास साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानपाठक प्रेमचंद डडसेना, शिक्षक धीरज तिवारी, उषा चंद्राकार, प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक जीनाथ बरिहा एवं शिक्षक विष्णु बंजारे ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सामुदायिक सहभागिता को सराहते हुए बच्चों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, भविष्य के प्रति सजग रहने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों से परीक्षा के अनुभवों पर भी संवाद किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लहंगे के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया, जिनकी प्रेरणा से इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित आयोजन जिले में निरंतर आयोजित हो रहे हैं। अंत में विद्यालय परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उपस्थित जनों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें