Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › देश › पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का आश्वासन: ईंधन आ…
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का आश्वासन: ईंधन आपूर्ति सामान्य, एलपीजी की कोई कमी नहीं
पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का आश्वासन: ईंधन आपूर्ति सामान्य, एलपीजी की कोई कमी नहीं
देश

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का आश्वासन: ईंधन आपूर्ति सामान्य, एलपीजी की कोई कमी नहीं

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 20 Mar 2026, 07:26 PM · अपडेट: 24 Oct 2026, 09:47 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार के अनुसार कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बाजार में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और पिछले एक सप्ताह में 11,300 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है।

पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता, जमाखोरी पर सख्ती

सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि सामान्य पेट्रोल की दरें स्थिर हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देशभर में 4,500 से अधिक छापे मारे गए हैं। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार समुद्री मार्ग पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं तथा बंदरगाहों पर जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। न्यू मंगलौर बंदरगाह ने कच्चे तेल और एलपीजी की ढुलाई पर शुल्क में छूट की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय की सक्रियता, नागरिकों की वापसी जारी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभिन्न देशों के साथ समन्वय कर अब तक 913 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें 284 तीर्थयात्री शामिल हैं। इराक और ओमान से बचाए गए भारतीय नाविकों की वापसी भी जारी है।

खाड़ी क्षेत्र में भारतीयों की स्थिति

हालिया घटनाओं में खाड़ी क्षेत्र में छह भारतीय नागरिकों की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति लापता है। सरकार संबंधित देशों के संपर्क में रहकर लापता व्यक्ति की तलाश और मृतकों के पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास कर रही है। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि ईंधन और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की घबराहट न फैलाएं। देश में आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें