📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद “पीरियड्स पर खुलकर” अभियान :  बागबाहरा में नुक्कड…
बागबाहरा। समाज में आज भी मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बात करने से लोग झिझकते हैं, लेकिन अब इस सोच को बदलने की पहल शुरू हो चुकी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बागबाहरा द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 15 रावण भाठा में “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीर
बागबाहरा। समाज में आज भी मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बात करने से लोग झिझकते हैं, लेकिन अब इस सोच को बदलने की पहल शुरू हो चुकी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बागबाहरा द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 15 रावण भाठा में “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीर
महासमुंद

“पीरियड्स पर खुलकर” अभियान :  बागबाहरा में नुक्कड़ सभा से जागरूकता का संदेश

बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान की शुरुआत की गई। रावण भाठा में आयोजित नुक्कड़ सभा के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैलाते हुए किशोरियों और महिलाओं को खुलकर संवाद करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 May 2026, 09:15 AM
📍 बागबाहरा

समाज में आज भी मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बात करने से लोग झिझकते हैं, लेकिन अब इस सोच को बदलने की पहल शुरू हो चुकी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बागबाहरा द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक 15 रावण भाठा में “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान का शुभारंभ किया गया। स्काउट, गाइड, रोवर-रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ सभा के जरिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने तथा भ्रांतियों से दूर रहने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पीरियड्स कोई शर्म का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर चर्चा होना बेहद जरूरी है।

चुप्पी नहीं, जागरूकता जरूरी

जिला सहायक आयुक्त पुरी हरपाल ने कहा कि समाज में अब मासिक धर्म को लेकर बनी झिझक और संकोच को खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किशोरियां और महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट के मेडिकल स्टोर से सैनिटरी सामग्री खरीदें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और संवाद ही इस विषय से जुड़ी गलत धारणाओं को समाप्त कर सकते हैं।

लड़कियों की गरिमा और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर ने कहा कि यह अभियान लड़कियों की गरिमा, समानता और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे विषयों पर खुलकर बातचीत होने से किशोरियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति अधिक सजग बनेंगी।

युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, सीनियर स्काउट मास्टर व्यास नारायण बंजारे, रूखमणी बघेल, दुर्गा हरपाल, डेविड निर्मलकर, अतुल, पुष्पेंद्र साहू, रूपांजलि साहू, रागनी साहू, प्रिया सेन और संध्या साहू सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल खल्लारी के गाइड्स एवं रेंजर, हायर सेकेंडरी स्कूल सुखरीडबरी, वीर शिवाजी ओपन रोवर क्रू और रानी दुर्गावती रेंजर टीम के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें