Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ पूर्व कर्मचारी ही निकला चोर : कपड़ा व्यापारी के ब…
AI Photo
AI Photo
छत्तीसगढ़

पूर्व कर्मचारी ही निकला चोर : कपड़ा व्यापारी के बेटे पर कटर से किया था जानलेवा हमला, सत्र न्यायालय ने घटाई सजा

महासमुंद के झलप में कपड़ा व्यापारी के घर चोरी की नीयत से घुसकर उनके बेटे पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले पूर्व कर्मचारी रामेश्वर सोनवानी की दोषसिद्धि को सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा है। हालांकि, उसकी कम उम्र और आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने के आधार पर 3 साल की सजा घटाकर 15 माह (पहले से काटी गई अवधि) कर दी गई। जुर्माना भी ₹4,000 से घटाकर ₹1,000 कर दिया गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
27 Jun 2026, 08:28 PM
महासमुंद
झलप में कपड़ा व्यवसायी के घर में घुसकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी रामेश्वर सोनवानी की जेल की सजा को सत्र न्यायालय ने कम कर दिया है। सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया की अदालत ने आरोपी की दोषसिद्धि को सही माना, लेकिन उसकी कम उम्र और पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने के कारण सजा को घटाकर उसके द्वारा जेल में बिताई गई 15 महीने की अवधि में बदल दिया है।   विचारण न्यायालय (जेएमएफसी) ने पूर्व में आरोपी को 3 वर्ष के कठोर कारावास और ₹4,000 अर्थदंड की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ आरोपी ने सत्र न्यायालय में अपील दायर की थी।  

सुबह-सुबह छत के रास्ते घुसा था आरोपी

अभियोजन के अनुसार, घटना 15 जनवरी 2025 की सुबह की है। झलप निवासी अमित क्लॉथ स्टोर्स के संचालक महावीर गोयल हमेशा की तरह सुबह 5 बजे मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मॉर्निंग वॉक पर गए थे। घर में उनका बेटा सौरभ गोयल और पत्नी संजू गोयल सो रहे थे। इसी बीच लामीडीह निवासी आरोपी रामेश्वर सोनवानी (24 वर्ष) चोरी की नीयत से छत के सहारे घर के हॉल में घुस गया।  

पकड़ा गया तो कटर से किए ताबड़तोड़ वार

हॉल में सो रहे सौरभ गोयल की जब आंख खुली, तो उसने आरोपी को देखा। सौरभ के चिल्लाने पर उसकी मां भी कमरे से बाहर आ गई और 'चोर-चोर' की आवाज लगाते हुए बाहर भागी। इसी बीच जांबाज सौरभ ने भाग रहे चोर को दबोच लिया। खुद को फंसता देख आरोपी ने अपने पास रखे रेडियम कटर से सौरभ के दोनों हाथों पर लगातार कई वार कर दिए और लहूलुहान कर वहां से भाग निकला। हमले में सौरभ के दाएं हाथ में 22 टांके और बाएं हाथ में 25 टांके आए थे।  

 4 साल पहले दुकान में करता था काम

पटेवा पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी रामेश्वर 4-5 साल पहले गोयल परिवार की ही कपड़ा दुकान में काम करता था। नायब तहसीलदार तृप्ति चन्द्राकर की मौजूदगी में हुई शिनाख्त परेड में पीड़ित सौरभ ने आरोपी को तुरंत पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहनी गई जैकेट और मौका-ए-वारदात से कटर भी बरामद किया था।  

कोर्ट का आदेश: सजा कम की, अर्थदंड भी घटाया

सत्र न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का कृत्य अवैध प्रवेश और आपराधिक नीयत को साबित करता है। हालांकि, आरोपी 23 जनवरी 2025 से लगातार जेल में बंद है और लगभग 15 महीने की सजा काट चुका है। अपराध की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने जेल की सजा को अब तक काटी गई अवधि (15 माह) तक सीमित कर दिया और चारों धाराओं के तहत लगाए गए कुल ₹4,000 के जुर्माने को घटाकर ₹1,000 (₹250-₹250) कर दिया है। जुर्माना राशि जमा करने के बाद आरोपी को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें