Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार विवाद : 700 में से सिर्फ 18 दुकानदारों को नोटिस, व्यापारियों ने उठाए सवाल बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर गला रेतकर हत्या : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह, नेहरू पार्क में युवती की बेरहमी से हत्या
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ ‘पेट्रोल लिया… कुछ दूर गया और बन गया आग का गोला’ …
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
छत्तीसगढ़

‘पेट्रोल लिया… कुछ दूर गया और बन गया आग का गोला’ ,  CCTV में कैद  हुआ घटना

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी में एक युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदने के बाद कुछ दूरी पर अचानक आग की लपटों में घिर गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, युवक की पहचान 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है जो करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
19 Apr 2026, 12:54 PM
बिलासपुर

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर ग्राम पौशरी में एक युवक अचानक सड़क के बीच आग की लपटों में घिर गया। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसने मामले को और उलझा दिया है। वीडियो में युवक पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता नजर आता है। इसके बाद वह अपनी बुलेट बाइक से कुछ दूरी तय करता है और अचानक आग की लपटों में घिर जाता है। कुछ ही सेकंड में शांत सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है।

सड़क पर जिंदा जलता रहा युवक, लोगों ने दिखाई बहादुरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक आग से घिरते ही चीखते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। वह कुछ दूरी तक भागा, फिर खुद को बचाने के लिए जमीन पर लोटने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए दौड़कर आग बुझाई और उसकी जान बचाने की कोशिश की। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल, 80% तक झुलसा

घायल युवक की पहचान मनजीत जायसवाल (28) के रूप में हुई है। उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 CCTV ने खोले सवाल, जवाब अभी भी अधूरे

सीसीटीवी फुटेज में युवक का पेट्रोल खरीदना और घटना स्थल तक पहुंचना साफ दिख रहा है, लेकिन आग लगने का असली कारण अब भी साफ नहीं हो पाया है। फुटेज धुंधला है और दूरी ज्यादा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग अचानक लगी या जानबूझकर लगाई गई।

‘शॉर्ट सर्किट’ की कहानी पर उठे सवाल

घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि उसकी बुलेट बाइक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी और पेट्रोल का डिब्बा भी चपेट में आ गया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नजर नहीं आता, जिससे पुलिस भी इस बयान को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

 आत्मदाह या हादसा? हर एंगल से जांच

घटना के बाद से इलाके में चर्चा है कि युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई हो सकती है। हालांकि, पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें