Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा औ…
प्रेम विवाह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पिता सूरत से गिरफ्तार
प्रेम विवाह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पिता सूरत से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ Featured

प्रेम विवाह की कीमत जान देकर चुकाई : पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर की बेटी की हत्या, 8 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज

महासमुंद के पटेवा थाना क्षेत्र में 17 जून को तुरेंगा गांव के खेत में मिले रानी कुमारी सिंह के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता उमेश सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 08:43 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:43 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रेम विवाह करने वाली बेटी को उसके ही परिवार ने मौत के घाट उतार दिया। महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में 17 जून को तुरेंगा गांव के खेत में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने आठ दिन बाद सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि युवती के पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

खेत में मिला था युवती का शव

17 जून को ग्राम तुरेंगा के एक खेत में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवती का शव देखा। सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची। शव के गले और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने सोशल मीडिया, आसपास के जिलों और आम सूचना के माध्यम से उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद मृतका के पति ने शव की पहचान बागबाहरा निवासी रानी कुमारी सिंह के रूप में की।

प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि रानी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते को लेकर उसके पिता उमेश सिंह, चाचा दिनेश सिंह और बड़े पिता राजेश सिंह लंबे समय से नाराज थे। पुलिस के अनुसार तीनों ने मिलकर रानी की हत्या की योजना बनाई। बहाने से उसे अपने साथ ले गए और ग्राम तुरेंगा के सुनसान खेत में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों ने पहुंचाया सूरत

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान मुख्य आरोपी उमेश सिंह के गुजरात के सूरत में छिपे होने की जानकारी मिली। महासमुंद पुलिस की टीम सूरत पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से थाना पुना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होंगे।

दो आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी

मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं हत्या की साजिश में शामिल चाचा दिनेश सिंह और बड़े पिता राजेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें