Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम देश युद्धग्रस्त होर्मुज से 46,500 MT LPG लेकर भारत पह…
नंदा देवी टैंकर
नंदा देवी टैंकर
देश

युद्धग्रस्त होर्मुज से 46,500 MT LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ टैंकर

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नंदा देवी LPG टैंकर 46,500 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत पहुंचा। वाडिनार पोर्ट पर STS ट्रांसफर होगा, यह होर्मुज से आने वाला दूसरा जहाज है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 17 Mar 2026, 01:03 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:29 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत को राहत देते हुए एक और एलपीजी टैंकर ‘नंदा देवी’ मंगलवार को देश पहुंच गया। इस जहाज में 46,500 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी हुई है। अब इस गैस का ट्रांसफर समुद्र में एंकरेज क्षेत्र में शिप-टू-शिप (STS) प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। 
 दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज का दौरा कर इसके कैप्टन और क्रू मेंबर्स से मुलाकात की। उन्होंने क्रू के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि ‘नंदा देवी’ तड़के करीब 2:30 बजे वाडिनार बंदरगाह पहुंचा। 
यह जहाज गहरे समुद्र में एंकरेज एरिया में STS ट्रांसफर के लिए आया है, जहां MT BW Birch को LPG ट्रांसफर किया जाएगा। यह प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। यह टैंकर युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर भारत पहुंचा है। मौजूदा हालात में इस मार्ग से आने वाला यह दूसरा भारतीय जहाज है, जो देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम माना जा रहा है। इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ नामक LPG टैंकर भी गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था, जिसमें 46,000 मीट्रिक टन से अधिक गैस थी। 
यह मात्रा करीब 14.2 किलोग्राम वाले लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई गई थी। अधिकारियों के अनुसार, अकेला यह जहाज भारत की कुल LPG आयात जरूरत का लगभग एक दिन का हिस्सा पूरा करने में सक्षम है, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को मजबूती मिलती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें