Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम देश लेडीज वॉशरूम में मिला पुरुष का शव, 2 दिन से था ला…
AI Photo
AI Photo
देश

लेडीज वॉशरूम में मिला पुरुष का शव, 2 दिन से था लापता… दरवाजा तोड़ते ही सामने आया खौफनाक मंजर

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर लेडीज वॉशरूम से एक व्यक्ति का शव मिला। टॉयलेट अंदर से बंद था और बदबू आने के बाद मामला सामने आया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 26 Apr 2026, 11:06 AM · अपडेट: 06 May 2026, 12:00 PM
दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी नई दिल्ली में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम से एक पुरुष का शव बरामद हुआ। टॉयलेट अंदर से बंद था और तेज बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5:33 बजे सूचना मिली कि स्टेशन के सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स का महिला शौचालय अंदर से बंद है और वहां से तेज दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।

2 दिन पुराना बताया जा रहा शव

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले दो दिनों से लापता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसे आखिरी बार दो दिन पहले देखा गया था। पुलिस का मानना है कि शव करीब 48 घंटे पुराना हो सकता है, जिसके कारण बदबू फैल रही थी।

केयरटेकर होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शौचालय कॉम्प्लेक्स के केयरटेकर के रूप में की जा रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेट्रो प्रशासन और अन्य स्रोतों की मदद से पहचान के प्रयास जारी हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव को कब्जे में लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल (BSA Hospital) की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जांच के दो एंगल: आत्महत्या या साजिश?

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या और हत्या—दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मेट्रो स्टाफ से पूछताछ जारी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें