Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ शिक्षा व्यवस्था सुधार की कवायद तेज, सुशासन तिहार …
जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक
छत्तीसगढ़

शिक्षा व्यवस्था सुधार की कवायद तेज, सुशासन तिहार की तैयारियों के बीच अधिकारियों को सख्त निर्देश

महासमुंद में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हुई बैठक में सुशासन तिहार, बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता, आधार-अपार आईडी अपडेट, स्कूल सुविधाएं और नियम पालन को लेकर सख्त और समयबद्ध निर्देश जारी किए गए।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 09:07 PM · अपडेट: 27 May 2026, 03:48 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन तिहार की तैयारियों के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बच्चों की दक्षता विकसित करने के निर्देश

ज्वाइंट डायरेक्टर रायपुर श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों में कक्षा एवं विषयानुसार दक्षता विकसित की जाए और नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

30 अप्रैल तक अकाउंट क्लियर करने के सख्त निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने डीप अकाउंट एवं इनएक्टिव अकाउंट को 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से क्लियर करने के निर्देश दिए। साथ ही अपार आईडी प्रगति के लिए जिन विद्यार्थियों का आधार नहीं बना है, उनके पालकों को प्रेरित कर शीघ्र आधार बनवाने और विद्यालय में प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। 

आधार, एमबीयू कार्य और अपार आईडी पर विशेष ध्यान

बैठक में आधार सुधार एवं एमबीयू कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी विद्यार्थियों की जानकारी समय पर पोर्टल में अपडेट होनी चाहिए, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। आई-गोट कर्मयोगी पोर्टल पर सभी शिक्षा विभागीय कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग एवं कोर्स पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को सेवा पुस्तिका, पासबुक एवं अन्य कार्यालयीन अभिलेख अद्यतन रखने को कहा गया।

विद्यालयों में पेयजल और शैक्षणिक सामग्री की तैयारी

विद्यालयों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश की सटीक संख्या उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी सामग्री विद्यालयों तक पहुंचाई जा सके।

प्रमाण पत्र अभियान और पोर्टल अपडेट पर जोर

जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान चलाकर पालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही cgschool.in पोर्टल में सभी मूलभूत जानकारी दर्ज करने और अपडेट करने पर भी बल दिया गया। बैठक में लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अशासकीय विद्यालयों को नियमों के पालन के निर्देश

अशासकीय विद्यालयों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि मान्यता के अनुसार ही पाठ्यपुस्तकें संचालित की जाएं।

  • CBSE से संबद्ध विद्यालयों में NCERT की पुस्तकें अनिवार्य होंगी।
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की पुस्तकें ही लागू होंगी।
    साथ ही शुल्क वृद्धि केवल शुल्क विनियमन अधिनियम 2020 के तहत समिति की अनुशंसा के बाद ही की जाएगी।

27 अप्रैल को संस्था प्रमुखों की बैठक के निर्देश

जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों के नोडल प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे 27 अप्रैल (सोमवार) को संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में डीपीओ श्री प्रमोद कन्नौजे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी  एवं बीआरसीसी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें