Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम विदेश सरगुजा को बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिव…
हवाई जहाज
हवाई जहाज
विदेश

सरगुजा को बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा, अंबिकापुर अब दिल्ली और कोलकाता से सीधे जुड़ा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर–दिल्ली–कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नई उड़ान सेवा से सरगुजा संभाग सीधे राष्ट्रीय राजधानी और महानगर से जुड़ गया है, जिससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 30 Mar 2026, 04:01 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी से अंबिकापुर–दिल्ली–कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नई सेवा से सरगुजा संभाग अब सीधे देश की राजधानी दिल्ली और महानगर कोलकाता से जुड़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ना है, ताकि आम नागरिकों को भी किफायती और सुलभ हवाई यात्रा का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस परिकल्पना का उल्लेख किया जिसमें हर आम व्यक्ति के लिए हवाई यात्रा सुलभ बनाने की बात कही गई है।
अंबिकापुर हवाई अड्डा
व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिल्ली और कोलकाता से सीधी कनेक्टिविटी होने से
  • व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी
  • पर्यटन स्थलों—मैनपाट, तातापानी और जलप्रपात क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी
  • स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार मिलेगा
  • प्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू हो चुकी है, वहीं रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
72-सीटर विमान से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अंबिकापुर (दरिमा) से 72-सीटर विमान का संचालन शुरू होने से दिल्ली–अंबिकापुर–कोलकाता के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से मंत्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
वर्चुवल शुभारंभ करते हुए
माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा हुआ आधुनिक
माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा का विकास केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत किया गया है।
  • रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया
  • 72 यात्रियों के अनुरूप टर्मिनल भवन उन्नत
  • लगभग 100 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
  • 48.25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं विकसित
  • अंबिकापुर, सरगुजा संभाग का मुख्यालय होने के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ का प्रमुख प्रशासनिक और वाणिज्यिक केंद्र है।
एलायंस एयर का फ्लाइट शेड्यूल (सप्ताह में 4 दिन)
दिल्ली रूट (सोमवार, बुधवार)
  • सोमवार: दिल्ली → बिलासपुर → अंबिकापुर (11:35 बजे), वापसी 12:00 बजे
  • बुधवार: दिल्ली → अंबिकापुर (10:25 बजे), वापसी बिलासपुर होते हुए 12:00 बजे
कोलकाता रूट (गुरुवार, शनिवार)
  • शनिवार: कोलकाता → बिलासपुर → अंबिकापुर (10:00 बजे), वापसी 10:25 बजे
  • गुरुवार: कोलकाता → अंबिकापुर (08:50 बजे), वापसी बिलासपुर होते हुए 09:15 बजे
सरगुजा के विकास में मील का पत्थर
अंबिकापुर को मिली यह हवाई सेवा सरगुजा संभाग के लिए विकास का नया द्वार खोलने वाली साबित होगी। इससे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलेगी और छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें