Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सारंगढ़ में कृषि दफ्तर में बवाल : पत्रकार को जड़े…
0:00
घटना की फोटो
छत्तीसगढ़

सारंगढ़ में कृषि दफ्तर में बवाल : पत्रकार को जड़े 10+ मुक्के, वकील को धक्का;  CCTV आया सामने, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कृषि विभाग कार्यालय में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल ने जानकारी मांगने पर पत्रकार पोषराम साहू की पिटाई कर दी और बीच-बचाव करने आए वकील जनक बरेठ को धक्का दे दिया। घटना CCTV में कैद हुई है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिन में जवाब मांगा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 Apr 2026, 06:29 PM
सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले के कृषि विभाग कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील के साथ मारपीट कर दी। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें अधिकारी पत्रकार को लगातार मुक्के मारते दिख रहे हैं, जबकि बीच-बचाव करने आए वकील को भी धक्का दे दिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं। घटना के दौरान दफ्तर में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। 

जानकारी मांगना पड़ा भारी

16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी मां की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या को लेकर आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ स्थानीय पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे।

दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित अधिकारी प्रवीण पटेल के पास भेजा।

शिकायत की बात पर भड़के अधिकारी

आरोप है कि पत्रकार पोषराम साहू ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित जानकारी मांगी और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।

इसी बात पर प्रवीण पटेल भड़क गए। उन्होंने पहले पत्रकार का कॉलर पकड़ा और फिर 10 से ज्यादा बार मुक्के जड़ दिए। बीच-बचाव करने आए वकील जनक बरेठ को भी धक्का देकर दूर कर दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मारपीट की पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

कुछ देर तक बाहर नहीं निकलने दिया

घटना के दौरान मौजूद जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस बुलाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि कुछ समय तक पत्रकार और वकील को कार्यालय से बाहर नहीं जाने दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने मांगा जवाब

घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित उप संचालक से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

साथ ही आरोपी REO प्रवीण पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें