Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Datia Silver Seizure: आगरा से नागपुर ले जाई जा रही 286 किलो चांदी डगरई टोल प्लाजा पर जब्त, ड्राइवर हिरासत में Bilaspur News: कार न मिलने से नाराज 12वीं के छात्र ने रील देखकर रची खुद के अपहरण की साजिश, डेढ़ लाख की मांगी फिरौती
W 𝕏 f
होम › सुशासन की मिसाल : समाधान शिविर बना उम्मीद का केंद…
चिचिरदा ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार अभियान
चिचिरदा ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार अभियान

सुशासन की मिसाल : समाधान शिविर बना उम्मीद का केंद्र, ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चिचिरदा ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार अभियान के तहत विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। “जनता के द्वार पर दस्तक” पहल के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 May 2026, 04:14 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 01:45 AM
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शासन की जनता के द्वार पर दस्तक पहल के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में चिचिरदा समेत आसपास की 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान कुल 1145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 450 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। 

शिविर में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।शिविर में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान नए राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, वहीं मनरेगा जॉब कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं।

किसानों, मछुआरों और खिलाड़ियों को मिला लाभ

कृषि एवं संबद्ध विभागों की ओर से हितग्राहियों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। मछली पालन विभाग ने महाजाल और आइस बॉक्स दिए, जबकि उद्यानिकी विभाग ने फलदार पौधों का वितरण किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान कर उत्साह बढ़ाया।

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मंच के माध्यम से विभागीय गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा कर लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जांगड़ा और नगरीय निकायों में भी लगे विशेष शिविर

सुशासन तिहार की यह पहल केवल चिचिरदा तक सीमित नहीं रही। सिमगा विकासखंड के ग्राम जांगड़ा में भी समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा जिले के सात नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। 

इन समाधान शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। सुशासन तिहार अभियान ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रभावी साबित हो रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें