Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार : झापरा में प्रशासन पहुंचा गांव के द…
झापरा सुशासन शिविर में प्रमाण पत्र वितरण
झापरा सुशासन शिविर में प्रमाण पत्र वितरण

सुशासन तिहार : झापरा में प्रशासन पहुंचा गांव के द्वार, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सुकमा जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में अधिकारियों ने समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा जाति, निवास प्रमाण पत्र, किसान किताब और नामांतरण आदेश वितरित किए। साथ ही किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन कर उन्हें डिजिटल सेवाओं से भी जोड़ा गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 11:12 AM
रायपुर

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं तथा प्रशासनिक सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही लोगों को शासकीय योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।

सुकमा तहसीलदार गिरीश निम्बालकर, सरपंच मुन्नी मड़कामी और उपसरपंच प्रवीण बारसे की मौजूदगी में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में 8 जाति प्रमाण पत्र, 12 निवास प्रमाण पत्र, 8 किसान किताब तथा 2 नामांतरण आदेश प्रदान किए गए। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को बड़ी राहत मिली।

किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की पहल

शिविर की एक खास उपलब्धि किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना भी रही। यहां 5 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया गया। इससे किसानों को भविष्य में डिजिटल कृषि सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने शिविर में त्वरित समाधान और एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गांव में ही जरूरी काम पूरे हो रहे हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें