Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ IIM रायपुर के साथ MBA प्रोग्राम,  सरकार देगी फीस …
IIM RAIPUR
IIM RAIPUR
छत्तीसगढ़

IIM रायपुर के साथ MBA प्रोग्राम,  सरकार देगी फीस और 50 हजार स्टाइपेंड

सरकार की इस पहल से अब छत्तीसगढ़ के युवाओं को सीधे प्रशासनिक सिस्टम के साथ काम करने और नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में बेहतर गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 12:31 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में युवाओं को प्रशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप 2026 के तहत शुरू किए गए दो वर्षीय MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान तेज हो गया है।

 यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर (IIM रायपुर) के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। खास बात यह है कि चयनित छात्रों की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही हर महीने 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

कॉलेज- कॉलेज पहुंच रही टीम, छात्रों को दे रही जानकारी

IIM रायपुर के प्रतिनिधि श्री बिनॉय टी और श्री एस.एन. मंडल की टीम जशपुर सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में दौरा कर रही है। टीम इंजीनियरिंग और स्नातक महाविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों को कोर्स की विशेषताएं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझा रही है। साथ ही पंपलेट वितरण के जरिए भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

पढ़ाई के साथ मिलेगा फील्ड एक्सपीरियंस

इस कार्यक्रम की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल क्लासरूम पढ़ाई ही नहीं, बल्कि राज्य शासन के विभिन्न विभागों के साथ फील्ड एक्सपोजर भी दिया जाएगा। इससे छात्रों को नीति निर्माण और प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

सिर्फ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खास मौका

यह फेलोशिप विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए है और इसमें राज्य की आरक्षण नीति लागू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी IIM रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

जशपुर में विशेष फोकस

IIM रायपुर की टीम जशपुर जिले के सभी विकासखंडों के कॉलेजों का दौरा कर रही है। उद्देश्य है कि दूर-दराज के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को भी इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से जोड़ा जा सके और उन्हें सुशासन के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका मिले।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें