"जानलेवा हमले" के लिए 21 परिणाम मिले
देश
Tiger Shroff Attack: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया बिश्नोई गैंग का धमकी भरा वीडियो
Tiger Shroff Attack: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कथित गोलीबारी की खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अनिल पंडित नाम का व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा होने का दावा करते हुए हमले की जिम्मेदारी लेता सुनाई दे रहा है।
रायपुर
Dowry harassment: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, लग्जरी कार और 2 करोड़ की थी मांग
Dowry harassment: छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। रायपुर के महिला थाने में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर
Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू
Bilaspur Crime News: बिलासपुर के गंगा नगर में 57 वर्षीय महिला ने अपनी बहू पर कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला करीब एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विदेश
Flydubai Flight FZ1073: कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पर किया हमला, भारतीय मूल के पायलट ने 180 यात्रियों की बचाई जान
Flydubai Flight FZ1073: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार घायल हुए, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़कर सुरक्षित उतारा गया। मामले में को-पायलट को हिरासत में लिया गया है और घटना की जांच जारी है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए गए हैं।
अन्य
CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन
CJP protest violence: जुलाई में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर हुए कथित हमले का मामला वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में है। CJP ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है।
राष्ट्रीय
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा
Manjeet Kaur death: पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर ने 54 दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है।
रायगढ़
रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे
रायगढ़ के खरसिया में एटीएम से पैसे निकालकर लौट रहे CSC सेंटर संचालक के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर 30,100 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
थाने में रातभर हंगामा : पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, बजरंग दल ने की गिरफ्तारी की मांग
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और बच्चे को अपने पास रखने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
राजनांदगांव
खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी पारा में आरोपी अभय निषाद ने डंडे और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रायगढ़
कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैरेज संचालक और उसके साथियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला करने का आरोप है।
सूरजपुर
गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों समेत 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। 24 जुलाई को पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडे, फरसा और टंगिया से हमला किया गया था, जिसमें SDOP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
रायपुर
बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला
उरला थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने बीच सड़क धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।