"स्वास्थ्य_सेवा" के लिए 193 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Atal Arogya Lab: रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, अटल आरोग्य लैब में 25 हजार से ज्यादा जांच
Atal Arogya Lab: रायगढ़ के किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध हैं। बीते दो महीनों में 6,044 मरीजों की 25,835 जांचें की गईं। डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा से मरीजों का समय और स्वास्थ्य खर्च दोनों बच रहे हैं।
तकनीक
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल की नई पहल, अब व्हाट्सऐप पर मिलेंगी 5 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल ने मरीजों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप आधारित डिजिटल सेवा शुरू की है। अब OPD अपॉइंटमेंट, लैब रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और अस्पताल की जानकारी घर बैठे मोबाइल पर मिल सकेगी।
राज्य सरकार
मुंगेली के बैतलपुर में खुला नया आंगनबाड़ी केंद्र, महिलाओं और बच्चों को गांव में ही मिल रही पोषण-स्वास्थ्य सेवाएं
मुंगेली जिले के ग्राम बैतलपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन शुरू होने से महिलाओं और बच्चों को अब गांव में ही पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिल रही हैं। 11.69 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन से करीब 2 किलोमीटर दूर जाने की परेशानी खत्म हुई है। केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु और बच्चों को नियमित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस
महासमुंद के सरायपाली-बसना विकासखंड में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, एचपीवी टीकाकरण, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और शिशु संरक्षण माह की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
धरसींवा को मिली स्वास्थ्य सेवा की नई सौगात, शुरू हुई निःशुल्क एम्बुलेंस
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। डीएमएफ मद से करीब 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा से 24 घंटे संचालित होगी। इससे गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
महासमुंद
स्वास्थ्य सेवा में नई मजबूती : 102 महतारी एक्सप्रेस से हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क परिवहन का लाभ
102 महतारी एक्सप्रेस सेवा जिले में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले छह माह में इस सेवा के माध्यम से 2305 मरीजों को अस्पताल से घर, 1742 मरीजों को घर से अस्पताल और 478 मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाया गया।
राज्य सरकार
विशेष स्वास्थ्य शिविर : 164 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गांव पहुंचकर दी स्वास्थ्य सेवाएं
गौरेला विकासखंड के दुर्गम बैगा बहुल ग्राम छिरहिट्टी (साल्हेघोरी) में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में 164 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और दवा वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं और ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण व मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
राज्य सरकार
प्रशिक्षण : गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में मितानिन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें तुमगांव, बागबाहरा और पिथौरा के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं समन्वयकों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
राज्य सरकार
स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीईओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम और मानसून पूर्व महामारी नियंत्रण की तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
स्वास्थ्य विभाग : मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव, जिला प्रशासन ने कसी कमर
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समयपूर्व पहचान, शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित एएनसी जांच और ईडीडी ट्रैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच, दवा वितरण व रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
रायपुर
अस्पताल : स्वास्थ्य सेवाओं में नए युग की शुरुआत, निर्माण कार्य प्रगति पर
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और गति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
रायगढ़
कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदर्शन
बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बिजली कटौती, पेयजल संकट, अस्पताल की खराब सुविधाएं और 5-6 महीनों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आम जनता परेशान है।