"नोटिस" के लिए 210 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ा खुलासा : सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी का 3035 करोड़ बकाया, नगरीय निकायों पर सबसे बड़ा भार
छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बड़ा बकाया सामने आया है। जून 2026 तक शासकीय विभागों, निगमों, मंडलों और आयोगों पर कुल ₹3035.37 करोड़ की बिजली बिल राशि लंबित है। इसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग पर सबसे ज्यादा ₹1525.18 करोड़ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर ₹1057.56 करोड़ बकाया है।
विदेश
अमेरिका-ईरान में ठनी : ट्रंप के 20% टैक्स वाले प्लान पर ईरान का तीखा पलटवार, कहा- असली गार्जियन हम हैं
होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 फीसदी सुरक्षा टैक्स के ऐलान पर ईरान ने पलटवार करते हुए इस समुद्री मार्ग का असली संरक्षक खुद को बताया है। बढ़ते तनाव से वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है।
राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट सख्त : राम मंदिर ट्रस्ट से मांगा जवाब, अगले सोमवार को बड़ी सुनवाई
अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में राम मंदिर चढ़ावा में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। शीर्ष अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है।
धमतरी
स्कूल में लापरवाही : छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई छात्रा, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाई जान
धमतरी के एक सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद पहली कक्षा की छात्रा गलती से कमरे में बंद रह गई। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू करते हुए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बलौदाबाज़ार
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
खेल
NGT की सख्ती : रायपुर समेत तीन क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगी रोक
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में सख्त कदम उठाते हुए देश के तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। भूजल के उपयोग और जल प्रबंधन व्यवस्था को लेकर जारी नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय
धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से जुड़े एक धर्म परिवर्तन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने हेमराज टेलर के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। हेमराज पर एक परिवार को धर्म विशेष अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हेमराज की एफआईआर रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया था।
राष्ट्रीय
Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर रैली में हुए हादसे के पीड़ितों के परिजनों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इस हादसे में 41 लोगों की जान गई थी। राज्य सरकार ने इन परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था। इस फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौकरी देने पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
रायपुर
महादेव ऐप केस : फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट बना मुसीबत, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस बार उसे भारत लाया जा सकेगा।
राष्ट्रीय
शोपियां में बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी ढेर, पांच दिन से चल रहा था ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पांच दिन तक चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आतंकी लतीफ भट की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जगदलपुर (बस्तर)
परिवहन विभाग का अलर्ट : ई-चालान भुगतान से पहले करें जांच, नहीं तो हो सकती है ठगी का शिकार
बस्तर में साइबर अपराधी फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने लोगों से केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही चालान की पुष्टि करने और किसी भी संदिग्ध लिंक, ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की है।
दुर्ग
छात्र की करतूत : प्रोफेसर की रिकॉर्डिंग वायरल कर पहुंचा जेल
भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कॉलेज के छात्र प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि एफआईआर के बाद मिली धमकी के मामले में दो अज्ञात युवकों की भी तलाश जारी है।