"सड़क हादसा" के लिए 113 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बावापारा में रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे आराम कर रही गायों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन गायों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महासमुंद
हाईवे सुरक्षा पर सवाल: लचर ट्रैफिक व्यवस्था ने लिया एक और जीवन
पिथौरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ग्राम राजा देवरी निवासी 52 वर्षीय आत्मा दीवान अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी टप्पा स्थित अवतार ढाबा के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अब अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग तेज़ रफ्तार वाहनों और लचर यातायात व्यवस्था के कारण हादसों की बढ़ती संख्या पर नाराज़ हैं।
कोरबा
दुर्घटना: युवक की मौत, दूसरा घायल, जवान फरार
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में एक तेज़ बाइक और त्रिपुरा राइफल्स के वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होगया । हादसे के बाद सेना के जवान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 106(2) BNS और 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश ज्वेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों बकरी खरीदने सरायपाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
सिंघनपुर NH-53 हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौके पर मौत
सिंघनपुर के पास नेशनल हाईवे-53 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें कमलेश कलेत (19) और उनकी मां राधिका बाई (45) की मौत हो गई। कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां अस्पताल ले जाते समय घायल होने से दम तोड़ गईं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक की किस्त जमा करने बसना जा रहे थे। कार हादसे के बाद सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकराई और चालक घायल हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।