Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, …
पलटी श्रद्धालुओं की कार
पलटी श्रद्धालुओं की कार
राष्ट्रीय

बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है। उधमपुर के तोल्डी नाला इलाके में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक महिला यात्री की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

व
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 10:56 AM · अपडेट: 04 Oct 2026, 04:33 AM
उधमपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तोल्डी नाला इलाके में यात्रा काफिले में शामिल एक कार फिसलकर पलट गई। हादसे में मध्यप्रदेश के 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार कार नंबर MP12ZB2836 शुक्रवार सुबह जम्मू से पहलगाम मार्ग के लिए निकले अमरनाथ यात्रा काफिले के साथ चल रही थी। सुबह करीब 6:15 बजे तोल्डी नाला इलाके में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार फिसल गई। कार के 2 पहिए सड़क किनारे नाली में चले गए, जिससे वाहन पलट गया।

घायलों की चीख-पुकार सुन दौड़े सुरक्षाकर्मी

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक पंकज सूदन, पुलिस, राहत एवं बचाव दल और अन्य एजेंसियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया

संयुक्त राहत अभियान चलाकर सभी घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें