"अंबिकापुर" के लिए 183 परिणाम मिले
रायपुर
मानसून की एंट्री : सभी जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। बस्तर संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है, जबकि जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
यात्रा
मैनपाट : दोस्तों के साथ है घुमने के प्लान, तो कम बजट में ये जगह है अपके लिए बेस्ट है
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट इन दिनों गर्मी से राहत पाने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुहावना मौसम, हरे-भरे जंगल, झरने और तिब्बती संस्कृति यहां की खास पहचान हैं। उल्टा पानी, दल्दली, टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट और बौद्ध मंदिर जैसी जगहें पर्यटकों को खास अनुभव देती हैं
रायपुर
मानसून की सुस्ती : मध्य इलाकों में हीट वेव का अलर्ट बस्तर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के 8 जिलों (सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर नारायणपुर कोंडागांव धमतरी और गरियाबंद) में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कांग्रेस
राहुल गांधी का सीक्रेट मिशन : कार्यकर्ताओं को दिया बूथ मजबूती का मंत्र, टपरी पर चाय और सियासी घमासान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। करीब चार घंटे तक चली बैठकों में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।
कोरिया
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
रायगढ़
कार्रवाई : रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित राजेश प्रसाद से बड़पारा क्षेत्र में तीन युवकों ने मारपीट कर पत्थर से सिर पर हमला किया और 100 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव को गिरफ्तार किया।
रायपुर
मौसम अपडेट : मॉनसून की दस्तक के साथ बदला मिजाज, IMD ने जारी किया तेज आंधी और बारिश का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
रायपुर
घोटाला : ED की 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) कथित घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को राज्य के रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा और अंबिकापुर सहित पांच जिलों में एक साथ 9 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 1 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
सूरजपुर
नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी से पहले मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CMHO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।