"पुलिसकर्मियों" के लिए 137 परिणाम मिले
देश
खौफनाक सजा : हिंदू लड़के से बात करने पर पिता बना जल्लाद, हत्या कर ट्रेन के बक्से में किए टुकड़े-टुकड़े
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ऑनर किलिंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया, जहां एक मुस्लिम पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह गांव के एक हिंदू लड़के से प्रेम करती थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े किए गए और उन्हें गोमती एक्सप्रेस में एक टीन के बक्से में छोड़ दिया गया।
राष्ट्रीय
खाकी पर दाग : मुरैना में पुलिस का बड़ा खेल, बघपुरा घाट से 10 लाख का लोडर पकड़ने का दावा
दिमनी थाना पुलिस ने बघपुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का लोडर जब्त करने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, वाहन रेत खनन में इस्तेमाल हो रहा था और आरोपी मौके से फरार हो गए।
बलरामपुर-रामानुजगंज
मानवता की मिसाल : देर रात रोती महिला और बच्चों की युवकों ने की मदद
नगर के मां महामाया मंदिर के पास देर रात एक महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रोती-बिलखती मिली। भूख और प्यास से परेशान बच्चों को देखकर स्थानीय युवकों ने पहले खाने-पीने की व्यवस्था की और फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को समझाइश देकर सुरक्षित घर पहुंचाया। बताया गया कि एक बोरा आम को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद महिला बच्चों को लेकर घर छोड़कर निकल गई थी। आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवियों और पुलिस की लोगों ने सराहना की।
कोरिया
खूनी वारदात : शक की आग में जला परिवार, पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा जेल
कोरिया जिले के ग्राम परसाभारी बुढार में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रंगसाय पंडो को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतिका के चार छोटे बच्चों को चाइल्ड केयर संस्था में सुरक्षित रखा गया है।
धमतरी
नई रणनीति : अब पुलिस पहुंचेगी पलक झपकते, 12 हाईटेक डायल-112 वाहन बने नई ताकत, मिनटों में पहुंचाएंगे मदद
धमतरी पुलिस को 12 नए अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहन मिले हैं, जिससे जिले की आपातकालीन सहायता व्यवस्था और मजबूत हो गई है। पुलिस लाइन धमतरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में अधिकारियों और वाहन चालकों को त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। ये हाईटेक वाहन अब 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और सड़क हादसे, महिला अपराध, विवाद व अन्य आपात स्थितियों में तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे।
देश
लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल : पुलिस चौकी पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
खाकी पर आरोप : बिल्हा पुलिस पर समझौता कराने के लिए धमकाने और SC-ST एक्ट में फंसाने की साजिश का आरोप
छत्तीसगढ़ के बिल्हा थाना क्षेत्र में दो ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पहले दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझौता करने का दबाव बना रही है और SC-ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रायगढ़
पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, ऑनलाइन सट्टा और अन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को दूसरे राज्यों तक जाकर पकड़ने की रणनीति बनाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर सीएसपी और एसडीओपी स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही गई।
छत्तीसगढ़
साजिश नाकाम: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान
पद्मश्री से सम्मानित Phoolbasan Bai Yadav के कथित अपहरण की कोशिश को छत्तीसगढ़ पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। एक महिला और उसके दो साथियों ने उन्हें बातचीत के बहाने घर से बुलाकर कार में बैठाया, लेकिन ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पीड़िता ने इशारा कर पुलिस को सचेत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़
जुए का खेल : जंगल बना मिनी कसीनो, पुलिस के जवान ही सिविल ड्रेस में पत्तों के साथ मिले
दंतेवाड़ा जिले के डेगलरास और मेटनार के जंगलों में अवैध जुए के बड़े अड्डे चलने के आरोप लगाए गए हैं, जहाँ कथित तौर पर रोज़ लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस गतिविधि में कुछ पुलिसकर्मियों और एक पूर्व एएसआई की संलिप्तता भी सामने आई है, जो जुआ संचालित करने और “सेटिंग” कराने में भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद विभाग पर सवाल उठे हैं। आरोप यह भी है कि छापेमारी की सूचना पहले ही लीक हो जाने से जुआरी बच निकलते हैं।
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4917 परीक्षार्थी होंगे शामिल, कलेक्टर ने सख्त सुरक्षा और नकलविहीन व्यवस्था के दिए निर्देश
महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को एक पाली में सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक होगा। इसमें 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4917 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, पुलिस निगरानी, जैमर और उड़नदस्ता दल शामिल हैं। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़
मिडनाइट कॉम्बिंग : 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई, ड्रोन निगरानी से सख्त पुलिस अभियान
रायपुर में पुलिस ने मिडनाइट कॉम्बिंग अभियान चलाकर 150 जवानों की टीम के साथ संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया। ड्रोन निगरानी, नाकाबंदी और घर-घर तलाशी के दौरान 55 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई हुई, वारंट तामील किए गए और नशे व अवैध हथियार के मामलों में केस दर्ज हुए, जिससे अपराधियों में भय और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।