"स्वास्थ्य" के लिए 1382 परिणाम मिले
बिलासपुर
बिलासपुर कोनी में बर्ड फ्लू का खतरा : केंद्र अलर्ट, 5 अप्रैल को पहुंचेगी विशेषज्ञ टीम
बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है। 5 अप्रैल को NCDC और AIIMS की टीम जांच करेगी। 1 किमी क्षेत्र में चिकन-अंडे की बिक्री पर रोक, 17 लोगों के सैंपल लिए गए।
महासमुंद
खल्लारी धाम में गूंजा आस्था का स्वर : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माता के चरणों में नवाया शीश, प्रदेश की खुशहाली की कामना
खल्लारी मेला महोत्सव में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ खल्लारी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग के सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
महासमुंद
बागबाहरा में 5 से लगेगा 7 दिवसीय हेल्थ कैंप : बिना दवा एक्यूप्रेशर से मिलेगा राहत, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा
बागबाहरा में 5-11 अप्रैल तक 7 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ कैंप लगेगा, जहां बिना दवा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कई बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
महासमुंद
सरायपाली में राज्यपाल का सख्त संदेश: “डबरी खनन बढ़ाओ, जल बचाओ – हर खेत तक पहुंचे विकास”
राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में आयोजित समीक्षा बैठक में किसानों को डबरी खनन के लिए प्रोत्साहित किया और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और हरित विकास पर जोर दिया। जैविक खेती, रासायनिक उर्वरक कम करने और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की हिदायत दी। स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में टीबी, कैंसर और मोतियाबिंद के लिए जनसहभागिता बढ़ाने, योग को जन-जन तक पहुंचाने और महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
दुर्ग संभाग
दुर्ग में फर्जी सरकारी अफसर बनकर अस्पताल संचालकों से ठगी
दुर्ग में अस्पताल संचालकों को ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर अस्पतालों में गड़बड़ी का डर दिखाते हुए पैसे की मांग की। 17 मार्च 2026 को गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े को एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और मंत्रालय में मिलने को कहा। वहां दबाव बनाने के बाद उसने पैसों की मांग की, और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
महासमुंद
बेल्टुकरी में विकास को रफ्तार: 3.5 किमी पक्की सड़क, तालाब गहरीकरण और पेयजल योजना को मंजूरी
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक 3.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनाने का निर्णय लिया है, जिससे बच्चों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी। साथ ही, बंधो तालाब का गहरीकरण और मल्टीविलेज योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर
पंडरी मोवा नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों पर हिंसा का वीडियो वायरल
रायपुर के पंडरी मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा पर मरीजों के साथ हिंसा करने का आरोप है, जिसका कथित वीडियो भी सामने आया। उड़ीसा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी के माता-पिता ने अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार के चलते पंडरी थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने केंद्र की गतिविधियों की समीक्षा का आदेश दिया है। परिवार और स्थानीय लोग मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
महासमुंद
NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश ज्वेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों बकरी खरीदने सरायपाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विदेश
अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार
अंबिकापुर से दिल्ली सीधी फ्लाइट सेवा 30 मार्च से शुरू, बिलासपुर होते हुए हफ्ते में दो दिन उड़ान, 72 सीटर एटीआर विमान से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी
विदेश
भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि, बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम
महासमुंद
खल्लारी रोपवे हादसा: 1 मौत, 17 घायल
01 की महिला की मौत सहित 17 घायल
विदेश
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू
ग्रामीण जल व्यवस्था सशक्त होगी, “हर घर जल” लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय