"रायपुर" के लिए 1642 परिणाम मिले
रायपुर
प्रदर्शन : महंगाई के बीच बढ़ी स्कूल फीस, कांग्रेस ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर डालने वाला कदम बताया।
महासमुंद
विश्व रेडक्रॉस दिवस : 500 स्टीकर के जरिए चला जनजागरूकता अभियान
विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के तहत महासमुंद जिला शाखा द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफल समापन हुआ। अभियान की शुरुआत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर की गई। जिले में 500 स्टीकर के माध्यम से जनजागरूकता और सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।
गरियाबंद
तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
रायपुर
कड़ा एक्शन : मेटाडोर और रेहड़ी-पटरी वालों का होगा डिजिटल सत्यापन, बिना ID कारोबार करने वालों पर कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने सड़क किनारे मेटाडोर, ठेला और गाड़ियों पर व्यापार करने वाले अस्थायी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी बाहरी और अस्थायी कारोबारियों का अनिवार्य सत्यापन और पंजीकरण किया जाए।
रायपुर
ड्रग माफिया पर कार्रवाई : 55 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की 7.66 करोड़ की 16 संपत्तियां कुर्क
राजधानी Raipur में पुलिस ने ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7.66 करोड़ रुपए की 16 चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई NDPS Act और SAFEMA के तहत की गई।
रायपुर
साथी की तलाश पड़ी भारी : जीवनसाथी ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी, नशीला पदार्थ दे लूट कर फरार
एक युवती के साथ ऑनलाइन मैट्रिमोनियल ऐप ‘जीवनसाथी’ के जरिए ठगी और लूट का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर उससे संपर्क किया और भरोसा जीतकर घर तक पहुंचा। घर में उसने कथित रूप से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और फिर घर से नकदी, जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गया।
रायपुर
बड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के टेंडर निरस्त, EMD ज़ब्त और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश
रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही बरतने और काम बीच में छोड़ने वाली 8 गांवों की निर्माण एजेंसियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, अनुबंध समाप्त किए गए हैं और EMD राशि जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन एजेंसियों को भविष्य की परियोजनाओं के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया गया है।
कांग्रेस
मेलोनी पर बयान देकर घिरे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज : बोले- मोदी इटली में ‘हनीमून और प्री-वेडिंग शूट’ करा रहे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया। बैज ने कहा कि पीएम मोदी इटली में “हनीमून और प्री-वेडिंग शूट” कराने गए हैं। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और बेरोजगारी के मुद्दे उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही रायपुर के कमिश्नरी सिस्टम को विफल बताते हुए दुर्ग और बिलासपुर में इसे लागू करने पर सवाल उठाए। अंतागढ़ में सरपंचों के इस्तीफे और विकास कार्यों के ठप होने को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा।
रायपुर
बैठक : सचिव बंसल ने पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता पर दिया जोर
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित ‘निर्माण भवन’ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक केउपयोग पर जोर दिया गया टेंडर प्रक्रिया, बिलिंग और भुगतान प्रणाली को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रदेशभर में चल रही परियोजनाओं और रायपुर के कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
रायपुर
एयरपोर्ट पर हादसा : 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग से गिरकर संविदाकर्मी की मौत
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फॉल्स सीलिंग की मरम्मत के दौरान संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू करीब 30 फीट ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा किट नहीं पहन रखी थी।
रायपुर संभाग
दरिंदगी : 4 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को 20 साल की कठोर कैद
Arang में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी चचेरे भाई को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाते हुए इस अपराध को समाज के लिए कलंक बताया।
रायपुर
रेलवे ट्रैक : पास युवक का शव मिलने से सनसनी, चोट के निशान से हत्या की आशंका
रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिट्टू (निवासी खमतराई) के रूप में हुई है। शव पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है और हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के CCTV फुटेज और मृतक के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।