"विशेष अभियान" के लिए 233 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला पंच से मारपीट
रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एक महिला पंच को भारी पड़ गया। वार्ड में गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील करने पर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सरपंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बलौदाबाज़ार
कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
समाधान हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम धनगांव में कार्रवाई करते हुए 31 लीटर अवैध महुआ शराब और 300 रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समाधान हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
सेहत
प्रोजेक्ट धड़कन : 853 बच्चों की हुई हृदय जांच, 18 को मिला नया जीवन
रायपुर जिले में संचालित प्रोजेक्ट धड़कन के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 853 बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की गई। अभियान का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर बच्चों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
रायपुर
राहत : तूफान प्रभावितों के खातों में पहुंचे ₹69 लाख, 1400 से ज्यादा घरों का पुनर्निर्माण शुरू
त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आए भीषण आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आपदा के बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तत्परता से राहत कार्य शुरू किया।
बलौदाबाज़ार
कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सुहेला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक बाइक से 235 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
राज्य सरकार
कार्रवाई : महासमुंद में अवैध शराब पर शिकंजा, 376 लीटर शराब सहित वाहन जब्त
आबकारी विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर महासमुंद जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 16 एवं 17 जून को की गई कार्रवाई में 376 लीटर अवैध विदेशी एवं ओडिशा निर्मित शराब तथा दो वाहन जब्त किए गए। इस दौरान तीन गैर-जमानती प्रकरण दर्ज हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई में विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
राज्य सरकार
समीक्षा : टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविर लगाने, मरीजों की शीघ्र पहचान व उपचार, पोषण सहायता की समय पर उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
श्रमिकों के लिए बड़ी पहल : कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है। श्रमिकों को 30 जून 2026 तक सीएससी केंद्रों में जाकर अपने रिकॉर्ड का सत्यापन और आवश्यक संशोधन कराना होगा।
राज्य सरकार
आदेश : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS सुंदरराज पी. को NIA में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद पर नियुक्ति
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी. की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी है। छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक सेवा देने और नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुंदरराज पी. को आंतरिक सुरक्षा, खुफिया समन्वय और विशेष अभियानों का व्यापक अनुभव है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : 4.136 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जनरैल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है।
जांजगीर-चांपा
पुलिस का बड़ा एक्शन : 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।