"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
74 लाख के तहसील भवन में उद्घाटन से पहले दरारें, कार्यक्रम को लेकर भी उठे कई सवाल
मंदिरहसौद में 74 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन के शुभारंभ को लेकर तीन बार आमंत्रण पत्र जारी किए गए और मंत्रियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
सक्ती
खुलासा : पैसों का लालच देकर 13 साल के बच्चे को बुलाया , गला दबाकर हत्या के बाद खेत में दफनाया शव
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय कपिल कुमार केंवट की हत्या का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार केंवट ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को पैसे कमाने का लालच देकर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
राष्ट्रीय
हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। आकाश गार्डन के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रायपुर
ध्वनि प्रदूषण मामला : DJ बजाने पर ₹1.05 करोड़ जुर्माने की मांग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में वर्ष 2023 में किए गए संशोधनों के बाद पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर आपराधिक कार्रवाई की जगह आर्थिक दण्ड लगाने की व्यवस्था की गई है। इसी उद्देश्य से अधिनियम में धारा 15C जोड़ी गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए निर्णायक अधिकारी (Adjudicating Officer) नियुक्त किए हैं।
रायगढ़
बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर बुलवाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में पत्नी प्रताड़ना और नाबालिग बेटे से कथित तौर पर नारे लगवाने के आरोप में आरोपी वसीम मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राष्ट्रीय
तालाब बना काल : सागर में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। चंदेना तालाब में पैर फिसलने से दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय लवकुश सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
जर्जर सड़क बनी मुसीबत : गड्ढों से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के राजपुर बाजार की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। अधिकारियों के जल्द मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने सड़क सुधार के लिए 1.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति और तत्काल मरम्मत के निर्देश की जानकारी दी है।
कोरिया
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बिलासपुर संभाग
खूनी विवाद : मछली चोरी विवाद में युवक की हत्या, खेत तक पीछा कर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में मछली चोरी के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोपियों ने दो युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीरिथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोरिया
न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस
कोरिया जिले के नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईसी मार्ट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
बलौदाबाज़ार
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय
राशन कार्ड से खुला राज : कर्नाटक में 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, पहचान छिपाकर बनवाए थे सरकारी दस्तावेज
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किए गए। आरोप है कि दोनों ने नागरिकता छिपाकर राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाए थे। प्रशासन ने दोनों दस्तावेज रद्द कर दिए हैं।