"मौसम" के लिए 547 परिणाम मिले
राज्य सरकार
कोरबा की महिलाओं का हुनर: धान, साबूदाना और चावल से बनाई अनोखी राखियां
कोरबा के बेला कछार की प्रसन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों से आकर्षक राखियां तैयार कर महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। 22 सदस्यीय समूह की दीदियां 2018 से बिहान से जुड़कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आय अर्जित कर रही हैं।
धमतरी
बाइक के अंदर छिपा था साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
धमतरी की कमल विहार कॉलोनी में एक बाइक के अंदर करीब साढ़े चार फीट लंबा जहरीला कोबरा छिपा मिला। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने काफी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
क्रिकेट
श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया है। अंतिम दिन टीम इंडिया की नजर बाकी 6 विकेट हासिल कर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी।
लाइफ स्टाइल
गेहूं के आटे और सब्जियों से बनाएं झटपट पौष्टिक नाश्ता, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा पसंद
सुबह की भागदौड़ में ऐसा नाश्ता तैयार करना मुश्किल होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो। गेहूं के आटे और ताजी सब्जियों से बनने वाला यह नाश्ता कम तेल में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें मौजूद सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन देती हैं, जबकि गेहूं का आटा फाइबर की मात्रा बढ़ाता है।
राज्य सरकार
मसीरा के बच्चों को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, बेहतर माहौल में हो रही पढ़ाई
मसीरा में पुराने कच्चे आंगनबाड़ी भवन की समस्या दूर करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए भवन का निर्माण कराया गया। इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधा मिल सकेगी।
रायगढ़
नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
क्रिकेट
पडिक्कल की सेंचुरी से भारत मजबूत, दूसरे दिन बारिश का ब्रेक
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। भारत ने पहले दिन 288/2 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बांगो डैम के 5 गेट खुले, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंचने पर 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। प्रशासन ने 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है।
राज्य सरकार
सौर सुजला योजना से बदली वनांचल की खेती, 4,722 किसानों के खेतों तक पहुंची सिंचाई सुविधा
छत्तीसगढ़ की सौर सुजला योजना नारायणपुर और बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। योजना के तहत रियायती दरों पर सोलर सिंचाई पंप मिलने से किसानों की बिजली पर निर्भरता कम हुई है। अब वे बिना बिजली बिल और कटौती की चिंता के खेतों तक पानी पहुंचा रहे हैं।
मुंगेली
दो साल से हर दिन घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे शिक्षक, राष्ट्रपति पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित
मुंगेली के शिक्षक पीताम्बर दास मानिकपुरी करीब दो वर्षों से प्रतिदिन अपने घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के स्काउट मास्टर ट्रेनर पीताम्बर दास राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।
राजनांदगांव
करोड़ों खर्च के बाद भी टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी,शहरवासियों ने उठाए रखरखाव पर सवाल
करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित किए गए कई उद्यान रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं। टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी से परेशान शहरवासियों ने नगर निगम से नियमित सफाई, निगरानी और मरम्मत कराने की मांग की है।