"लोकसभा" के लिए 159 परिणाम मिले
संसद
संसद अपडेट : लोक सभा में महिला आरक्षण समेत तीन विधेयक पेश, परिसीमन पर तकरार के आसार
सरकार ने संसद में तीन विधेयक पेश किए हैं जिनका उद्देश्य महिला आरक्षण कानून को तेजी से लागू करना है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नए परिसीमन और जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण प्रस्तावित है। लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर लगभग 850 करने की भी योजना है। विपक्ष ने इस पर राजनीतिक लाभ और क्षेत्रीय असंतुलन की आशंका जताई है।
नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : अब प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने 16 अप्रैल को संसद में प्रस्तावित चर्चा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को लोकतंत्र में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और देश के समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी।
छत्तीसगढ़
महिलाओं को 33% आरक्षण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महासमुंद में अहम प्रेसवार्ता
महासमुंद में 12 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें सांसद रुपकुमारी चौधरी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले इस कानून को ऐतिहासिक बताया।