"लोकसभा" के लिए 159 परिणाम मिले
अन्य
महा-खेला की सुगबुगाहट : क्या ममता बनर्जी की TMC में होने जा रही है महाराष्ट्र जैसी बड़ी टूट? ऋतब्रत बने एकनाथ शिंदे!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बढ़ते असंतोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व में बगावत की चर्चाएं तेज हैं। विधानसभा में फर्जी हस्ताक्षर विवाद के बाद दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।
कांग्रेस
खाकी अवतार : राहूल गांधी ने पहनी वर्दी, जमीन पर बैठे और जाना आम आदमी का दर्द
Rahul Gandhi ने लुटियंस दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिल्ली-NCR के ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनके जीवन, आर्थिक संघर्ष और महंगाई की मार को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने खाकी वर्दी पहनकर प्रतीकात्मक रूप से ड्राइवरों के साथ समय बिताया, जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याओं को सुना।
रायपुर
कुर्सी संग्राम : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान, नेताओं के बयान बने चर्चा का केंद्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने वाले बयान के बाद पार्टी में चर्चा बढ़ गई। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसे प्रदेश अध्यक्ष बनाना है, यह फैसला पूरी तरह हाईकमान का है। वहीं वर्तमान अध्यक्ष दीपक बैज ने युवाओं को मौका देने की बात कही है। नेताओं के लगातार बयानों से कांग्रेस संगठन में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।
कारोबार
महंगाई का महा-ब्लास्ट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार!
25 मई 2026 से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा।
अन्य
चेन्नई से दिल्ली तक थलापति : 6 दशक पुरानी द्रविड़ सियासत ध्वस्त, अब राज्यसभा के जरिए संसद में एंट्री की तैयारी!
तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने Vijay ने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के जरिए बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है। हालिया विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अब TVK की नजर राज्यसभा पर है। चुनाव आयोग द्वारा 24 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा के बाद तमिलनाडु की एक हाई-प्रोफाइल सीट पर विजय की पार्टी मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
ग्लैमर
गुपचुप रचा ली शादी : गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हुए हैरान!
भाजपा सांसद और अभिनेत्री Kangana Ranaut का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंगलसूत्र और पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनकी गुपचुप शादी को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।
देश
महंगाई का डबल अटैक : 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्यों जेब ढीली करने को मजबूर हुईं तेल कंपनियां
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले पांच दिनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे ईंधन करीब ₹4 प्रति लीटर महंगा हो चुका है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। बढ़ी हुई ईंधन कीमतों का असर अब सब्जियों, राशन, खेती, परिवहन और आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ने की आशंका है।
बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुसमुरा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कुसमुरा में 102.93 करोड़ रुपये से अधिक के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प के साथ तेजी से काम कर रही है और सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राजस्व मामलों के निपटारे से हजारों लोगों को राहत मिली है। सरकार किसानों, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिसमें 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी और किसानों को बकाया बोनस वितरण प्रमुख हैं। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
कांग्रेस
मिशन 2028 : रायपुर में कांग्रेस दिग्गजों की पाठशाला, राहुल सिखाएंगे सियासत के गुर
छत्तीसगढ़ में चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस जून 2026 के दूसरे पखवाड़े में 41 नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय ‘महा-प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित करने जा रही है। रायपुर के बाहरी इलाके के किसी रिसॉर्ट या फार्महाउस में होने वाले इस कैंप में पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, मीडिया मैनेजमेंट, बूथ सुदृढ़ीकरण और चुनावी रणनीति की ट्रेनिंग दी जाएगी।
कांग्रेस
ओबीसी गणना को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत चावला का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, जनगणना 2026 में अलग गणना की मांग
कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि जनगणना 2026 में ओबीसी वर्ग की अलग से गणना नहीं की जा रही है, जिससे उनकी वास्तविक जनसंख्या और हिस्सेदारी सामने नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय के मुद्दे को नजरअंदाज कर रही है और ओबीसी समाज के अधिकारों को कमजोर कर रही है। चावला ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी की अलग गणना सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें उनके जनसंख्या अनुपात के अनुसार अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके।
अन्य
केरल में मुख्यमंत्री पद : दौड़ तेज, के. सी. वेणुगोपाल को लेकर अटकलें गर्म
केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। के. सी. वेणुगोपाल का नाम संभावित उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल तस्वीर और समर्थकों के दावे के बाद अटकलें बढ़ गई हैं, जबकि पार्टी के भीतर बैठकों का दौर जारी है और अंतिम फैसला हाईकमान द्वारा लिया जाना बाकी है।
ग्लैमर
विवादों के बीच नोरा की पहल : सरके चुनर विवाद पर मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाएंगी जिम्मा
फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर अश्लीलता के आरोपों के बीच अभिनेत्री Nora Fatehi राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। प्रायश्चित के रूप में नोरा ने अनाथ बच्चियों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की। इस विवाद में Sanjay Dutt और फिल्म की टीम को भी नोटिस मिला था। विवाद मार्च 2026 में शुरू हुआ था, जब गाने के बोल और कोरियोग्राफी पर आपत्ति जताई गई। बाद में सरकार ने जन शिकायतों के आधार पर गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने का फैसला लिया।