"छत्तीसगढ़" के लिए 2486 परिणाम मिले
रायपुर
जंग का साया : 22 क्रू मेंबर्स के साथ 90 दिन तक खतरे में रहा रायपुर का युवक
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते सैन्य खतरे के बीच रायपुर के मर्चेंट नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे लगभग 90 दिनों तक अपने जहाज के साथ फंसे रहे। 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया लेकर भारत लौट रहे जहाज पर तैनात रुद्रांश ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों के साए में समय बिताया।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : बागबाहरा से मुंबई तक का सफर, हास्य और कविता से बनाई राष्ट्रीय पहचान, अजय अटपटू को मिला कीर्तिमान अवार्ड
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले हास्य कवि, लेखक और मंच संचालक अजय अटपटू को कीर्तिमान मीडिया द्वारा कीर्तिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य, हास्य कला, टीवी जगत में योगदान तथा देशभर में कवि सम्मेलनों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।
रायपुर
विकास : नक्सलमुक्त बस्तर अब आर्थिक और तकनीकी हब बनने को तैयार
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर के लिए व्यापक विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, डेयरी क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्यटन को रोजगार के बड़े स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना साझा की।
राज्य सरकार
कृषि विकास को नई दिशा : समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारी, खाद-बीज आपूर्ति और जैविक खेती पर जोर
छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
रायपुर
रिकॉर्ड : आबकारी राजस्व ने पार किया 10 हजार करोड़ का आंकड़ा
वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब के कारोबार से 10,715 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो राज्य के खजाने के लिए बड़ी सफलता है। आबकारी विभाग ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रणनीति बनाई है और अनुमान है कि इस बार राजस्व में 10% की बढ़ोतरी हो सकती है।
रायपुर
प्रशासनिक फेरबदल : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला आदेश जारी, योजनाओं पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला किया है। यह कदम बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में चल रही जनजातीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रायपुर संभाग
मौसम अपडेट : मानसून की ज़ोरदार दस्तक, 60 KM की रफ्तार से अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।
राजनांदगांव
संघर्ष : दक्कोटोला के ग्रामीणों ने खुद संभाली विकास की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दक्कोटोला गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से उपेक्षित सड़क की मरम्मत खुद शुरू कर दी है। पिछले 25 वर्षों से सड़क बनाने की मांग के बावजूद, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मदद न मिलने के कारण गांव के लोग चंदा और स्वयं के श्रम से इस काम को संभाल रहे हैं। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है,
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
लापरवाही : हार्ट अटैक मरीज को 6 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार, रास्ते में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में 220-बिस्तर वाले सिविल अस्पताल की लापरवाही से 60 वर्षीय श्यामा बाई की हार्ट अटैक के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस छह घंटे तक नहीं आई। देर रात एंबुलेंस पहुंचने पर मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रायपुर
बड़ी सौगात : महिला श्रमिकों को मिलेगा ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1.5 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला निर्माण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1.5 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत चलाई जा रही है, जो पहले से ही श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित करता है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हाट बाजार में गोली मारकर हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मास्टरमाइंड खुशीराम साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिहार और झारखंड से बुलाए गए शूटर भी शामिल हैं।
रायपुर संभाग
पुष्पा स्टाइल में तस्करी : तालाब के पानी और ज़मीन के नीचे छिपाई थी करोड़ों की अवैध लकड़ी, स्निफर डॉग ने खोला राज
गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने सागौन की लकड़ी को तालाब और जमीन के नीचे छिपाकर रखा था, जिसे स्निफर डॉग की मदद से बरामद किया गया।