ताज़ा खबरें
4898 समाचार
रायगढ़
संदिग्ध मौत : पुलिस ने CCTV और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मारपीट के आरोपों से किया इनकार
रायगढ़ जिले में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार 32 वर्षीय कैदी संजय बघेल की जेल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इन आरोपों से इनकार किया है।
सरकारी सूचना
डिजिटल क्रांति : एआई कौशल रथ और नई तकनीकी शिक्षा से संवरेगा प्रदेश के युवाओं का भविष्य
मुख्य अतिथि का संदेश: उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग मानव कल्याण, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि AI चाहे जितनी उन्नत हो जाए, वह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।
क्रिकेट
आइकॉन बनीं स्मृति मंधान : TIME की 100 सबसे प्रभावशाली सूची में एकमात्र भारतीय एथलीट, मेस्सी-रोनाल्डो के साथ मिला स्थान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान स्मृति मंधाना को प्रतिष्ठित TIME100 Sports 2026 सूची में शामिल किया गया है। वह इस सूची में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। TIME ने उन्हें महिला क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान, रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए सम्मानित किया है।
बीजापुर
विशेष सत्र : डीआरजी जवानों को दिया गया मेडिटेशन और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा डीआरजी जवानों के लिए मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने जवानों को ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए गए।
रायपुर
कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार
Directorate General of GST Intelligence रायपुर जोनल यूनिट ने 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए का टैक्स लाभ लिया।
शेयर बाजार
ट्रंप इफ़ेक्ट : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से सेंसेक्स 544 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के बेहद करीब
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर के बेहद करीब पहुंच गया। HCL Tech, IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
राष्ट्रीय
खाद का संकट : 3.78 लाख किसानों में से सिर्फ 1.21 लाख की बनी आईडी
प्रशासन का कदम प्रशासन ने रिकॉर्ड सुधारने और पंजीयन तेज करने के लिए विशेष शिविरों और हेल्पलाइन की व्यवस्था की है। हालांकि, पंजीकरण की धीमी रफ्तार के कारण खेती के पीक सीजन में किसान खाद के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
बिलासपुर
खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया
बिलासपुर में व्यापारी को धन दोगुना कर रातों-रात अमीर बनाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अयोध्या का पंडित बताकर लोगों को फंसाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की।
सरकारी सूचना
महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत ने पीएमजीएसवाई सड़क व प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का किया निरीक्षण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने बागबाहरा कला में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय
खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा
मुख्य घटना और विवाद: यह पूरा मामला मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस के बीच सीमा विवाद, अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन और एक कथित झूठी ड्रग्स कार्रवाई से जुड़ा है। आगर-मालवा (मप्र) पुलिस ने राजस्थान की सीमा में घुसकर एक बड़ी कार्रवाई की थी, जिसे अब राजस्थान की एक अदालत ने प्रथम दृष्टया फर्जी और दुर्भावनापूर्ण माना है।
सक्ती
कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की गई थी।
सरकारी सूचना
समय-सीमा की बैठक : योजनाओं की हुई समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कृषि, खाद-बीज वितरण, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व मामलों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।