ताज़ा खबरें
10295 समाचार
तकनीक
Ai+ LapTab: टैबलेट नहीं लैपटॉप जैसा डिवाइस, 5G और बड़ी बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Ai+ LapTab: भारतीय टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही अपना नया LapTab लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस टैबलेट और लैपटॉप के फीचर्स को मिलाकर तैयार किया गया है। इसमें 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम सपोर्ट, 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी इसे स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश करेगी।
मनोरंजन
Lata Mangeshkar Songs: 35 साल बाद भी कायम मोरनी बागा मा बोले का जादू, जानिए अमर गीत की कहानी
Lata Mangeshkar Songs: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने करीब आठ दशक लंबे संगीत सफर में ऐसे कई यादगार गीत दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इन्हीं में से एक है फिल्म ‘लम्हे’ का लोकप्रिय गीत ‘मोरनी बागा मा बोले’। साल 1991 में रिलीज हुए इस गाने को 35 साल बाद भी शादी समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जश्न के मौकों पर खूब सुना जाता है।
राष्ट्रीय
Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय
Hoshiarpur Crime News: 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन अपराध और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। करीब एक साल पुराने इस मामले में पुलिस जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट के फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
तकनीक
Vivo V50 Discount Offer: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन भारी छूट में उपलब्ध
Vivo V50 Discount Offer: 42,999 रुपए की कीमत वाला यह फोन बैंक ऑफर के साथ लगभग 10 हजार रुपए तक सस्ता खरीदा जा सकता है। इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: 68 लाख महिलाओं को मिला सहारा, लखपति दीदी बनने की राह हुई आसान
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का माध्यम बन रही है। योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता मिल रही है। इसके साथ ऋण और स्वयं सहायता समूहों की मदद से हजारों महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
बस्तर संभाग
Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिल्में
Vijay Sethupathi Maharaja Movie का बनेगा हॉलीवुड रीमेक? जानें क्यों इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर मचाया धमाल
Vijay Sethupathi Maharaja Movie: 2024 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म महाराजा अब हॉलीवुड रीमेक को लेकर चर्चा में है। भारतीय और चीनी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद फिल्म की अनोखी कहानी, दमदार स्क्रीनप्ले और शानदार अभिनय ने इसे ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई
CG Police News: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और शासकीय डायल-112 वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के मामले में आरक्षक अविनाश गुप्ता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद उन्हें पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया। घटना के बाद उन्हें निलंबित कर जांच शुरू की गई थी।
राष्ट्रीय
Punjab Anti Drug Campaign: स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने की पहल, 9वीं से 12वीं तक शुरू हुआ विशेष पाठ्यक्रम
Punjab Anti Drug Campaign: नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष नशा विरोधी पाठ्यक्रम शुरू किया है। 14 सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्रों को डॉक्यूमेंट्री और वास्तविक घटनाओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, इससे बचने के तरीकों और साथियों के दबाव से निपटने की जानकारी दी जा रही है।
अर्थव्यवस्था
Delhi News: सोना और चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं भाव
Delhi News: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के भाव में करीब ₹7,988 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत बढ़कर ₹2.37 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले 11 सितंबर को चांदी का भाव ₹2.29 लाख प्रति किलो था।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: रामलीला मैदान में सजी कवि सम्मेलन की महफिल, सुरेंद्र शर्मा की व्यंग्य रचनाओं पर जमकर हंसे श्रोता
Chakradhar Samaroh: 41वें चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा मुख्य आकर्षण रहे। उनकी हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों ने रामलीला मैदान में देर रात तक ठहाके गूंजाए। कविता तिवारी, शशि सुरेंद्र दुबे, किशोर तिवारी, डॉ. प्रवीण शुक्ला और अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: शिक्षा, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का सपना, धमतरी के बच्चों ने पेश की विकसित भारत की कल्पना
Seva Sankalp Abhiyan: धमतरी जिले में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ विषयक चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला में 60,608 और भाषण प्रतियोगिता में 37,146 विद्यार्थियों ने भाग लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास और सामाजिक समरसता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।