ताज़ा खबरें
10192 समाचार
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान
Seva Sankalp Abhiyan: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बेसहारा बच्चों और असहाय वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, संरक्षण, विधिक सहायता एवं पुनर्वास की जानकारी दी गई।
बिलासपुर
Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
Road Accident: बिलासपुर की स्वर्णिमा एरा कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इंजीनियर समीर खान को टक्कर मार दी। हादसे में समीर उछलकर कार की छत पर जा गिरा और कार बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इंजीनियर के पैर में गंभीर चोट आई है।
रायपुर
Har Ghar Munga Campaign: कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, अब हर घर और स्कूल में लहराएगा मुनगा, मिड-डे मील में भी होगा शामिल
Har Ghar Munga Campaign: छत्तीसगढ़ सरकार ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत करीब 23,500 सरकारी स्कूलों में पोषण वाटिका विकसित करने की तैयारी कर रही है।
केंद्र सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बस्तर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 200 से अधिक सुरक्षा शिविर बनेंगे, सेवा डेरा
Seva Sankalp Abhiyan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर में शांति, विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर बस्तर के हर गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
बिलासपुर
Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार
Bilaspur News: मल्हार क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा को BNS की धारा 108 के तहत गिरफ्तार किया है। शादी समारोह में चरित्र पर आरोप लगाने और मानसिक तनाव से जुड़े पहलुओं की जांच की गई।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव
Bastar Dussehra: मगरमुही रस्म विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान खाती पुजारी ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक बलि दी गई। यह रस्म आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। दशकों पुरानी कारीगरी और पारंपरिक औजारों से तैयार होने वाला यह रथ भीतर रैनी और बाहरा रैनी में उपयोग किया जाता है।
संसद
Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला
Parliament Special Session: केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह या नवंबर की शुरुआत में होने वाले इस 2-3 दिवसीय सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। हालांकि, सत्र की तारीख और एजेंडे को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
बिलासपुर
CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद
CG News: बिलासपुर जिले के ग्राम बांधा में जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट जब्त किए। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
राज्य सरकार
Adivasi Samaj: रायगढ़ में कर्मा पूजा महोत्सव, सीएम साय ने दिया शिक्षा और विकास का संदेश
Adivasi Samaj: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल होकर भगवान करम देव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मांदर बजाया और समाजजनों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने आदिवासी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और जनजातीय महापुरुषों के योगदान को समाज की गौरवशाली विरासत बताया।
फुटबॉल
Football News: विनिसियस जूनियर पर 4 मैचों का बैन, बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको से बाहर
Football News: रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड विनिसियस जूनियर पर चार लीग मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। विपक्षी खिलाड़ी के बाल खींचने और रेफरी से आक्रामक व्यवहार के कारण हुई इस कार्रवाई के चलते वह 26 अक्टूबर को बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको समेत चार मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।
अर्थव्यवस्था
Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी
Rice Price Hike: रायपुर में त्योहारों से पहले दाल, चावल, शक्कर और हरी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। अरहर दाल ₹150 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि प्रमुख चावल किस्मों के दाम ₹10 से ₹15 प्रति किलो तक बढ़े हैं।
क्रिकेट
India vs New Zealand: वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, जानें क्या है वजह
India vs New Zealand: भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट टेस्ट सीरीज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दे रहा है।