"विरोध प्रदर्शन" के लिए 194 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बीईओ पर भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप, शिक्षक संघ ने कार्यालय घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
महासमुंद में बीईओ लीलाधर सिन्हा पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाते हुए सर्व शिक्षक संघ ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें हटाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शिक्षकों ने अवकाश स्वीकृति में अवैध वसूली, फर्जी बिल और अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए। एक शिक्षिका ने भी अवकाश के बदले पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया, जबकि बीईओ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अवकाश प्रशासनिक कारणों से रोका गया था।
दुर्ग संभाग
गैस सिलेंडर की कमी : मारपीट के बाद करसा भिलाई तीन के नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया चक्काजाम
भिलाई-3 के ग्राम करसा में पिछले करीब 20 दिनों से एचपी गैस सिलेंडर की सप्लाई न होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोग शताक्षी गैस एजेंसी की समय पर आपूर्ति न होने और पहले हुई मारपीट की घटना से नाराज़ थे। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और जल्द सप्लाई सुधारने का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या जल्दी नहीं सुलझी तो वे बड़े आंदोलन पर उतरेंगे।