"छापेमारी" के लिए 231 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में नकली ‘गोल्ड फ्लैक’ सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 4.5 लाख का माल जब्त, एक गिरफ्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ITC की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर ‘गोल्ड फ्लैक’ ब्रांड के नाम पर बेची जा रही नकली सिगरेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में करीब 4.5 लाख रुपये मूल्य की नकली सिगरेट बरामद हुई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि यह माल फेरीवालों के जरिए शहर की छोटी दुकानों तक सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे अवैध नेटवर्क और इसके संभावित बड़े सिंडिकेट की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
नशे के खिलाफ कार्रवाई : आर्य नगर में छापा, 1.20 लाख की नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिला में मोहन नगर थाना पुलिस ने आर्य नगर इलाके में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से ‘आरलाम 0.5’ की 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (करीब 55 ग्राम) और 300 रुपये नकद बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 1.2 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी भागने की कोशिश में नाली में गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ NDPS Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नकली सिगरेट पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, एक गिरफ्तार
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट का जखीरा जब्त किया। यह छापेमारी आईटीसी कंपनी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि नामी ब्रांडों की नकल कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
गोपनीय जांच के दौरान सैंपल में गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस ने “महादेव पान मसाला” सेंटर और उसके गोदाम पर दबिश दी। वहां से गोल्ड फ्लेक और अन्य मिलते-जुलते नामों वाले नकली सिगरेट पैकेट बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।
देश
डेटिंग ऐप्स से महिलाओं को फंसाकर 7 लाख की ठगी करने वाला शातिर हनी-ट्रैप आरोपी गिरफ्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने 35 वर्षीय आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है, जो डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था। वह पहले भावनात्मक रिश्ता बनाता, फिर शादी का झांसा देकर पैसों की मांग करता और बाद में ब्लैकमेल करता था। एक पीड़िता से उसने करीब 7 लाख रुपये ठगे। जांच के बाद पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया और उसके पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कीमती गहने बरामद किए। पुलिस को शक है कि उसने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है और जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान : जंगल की भट्टी ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बसना, पिथौरा, तुमगांव और खल्लारी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अलग-अलग छापेमारी में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 84 लीटर से अधिक महुआ शराब सहित शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। जंगल में चल रही भट्टी को भी ध्वस्त किया गया।
50 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले की चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में छापेमारी कर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के घर से लगभग 10,000 रुपये मूल्य की शराब मिली। आरोपी कुमार सिदार पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़
हेरोइन रैकेट का भंडाफोड़: भिलाई में अंतरराज्यीय लाखों की ड्रग्स बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के जरिए चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सुनील बंसल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, पर्ची की फोटो और सट्टा संचालन से जुड़े ऐप के साक्ष्य मिले।
छत्तीसगढ़
सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: 9 लाख से अधिक नकद और 13 लाख का सामान जब्त, 6 गिरफ्तार
यपुर Raipur में पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो क्रिकेट सट्टे और “पट्टी” के जरिए अवैध जुआ संचालित कर रहे थे।
छत्तीसगढ़
दुकानों पर छापा: 14 टन उर्वरक जब्त, 4 संचालकों को नोटिस
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने खाद-बीज दुकानों पर सख्त जांच अभियान चलाया। पुसौर और रायगढ़ ब्लॉक में छापेमारी के दौरान बिना रिकॉर्ड और स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर करीब 14 टन से अधिक उर्वरक जब्त किया गया और 4 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
छत्तीसगढ़
ऑनलाइन सट्टा : फोन पे से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करते धरे गए 6 आरोपी, घोड़ारी में पुलिस की दबिश
पुलिस ने बाबा फैमिली ढाबा, घोड़ारी में ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।