"जल जीवन मिशन" के लिए 58 परिणाम मिले
जल जीवन मिशन : मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, गरियाबंद द्वारा मैनपुर विकासखंड के वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। ग्राम तारझर, कुर्वापानी, मठाल और भालूडिग्गी जैसी बसाहटों में हैंडपंप और सोलर पंप स्थापित कर ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
रायपुर
जल जीवन मिशन : एक साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी, ग्रामीणों में आक्रोश
आरंग के ग्राम पंचायत संग्राम डिघारी में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद ठेकेदार के काम बंद कर गायब हो जाने से योजना ठप हो गई है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जगह-जगह गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विदेश
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू
ग्रामीण जल व्यवस्था सशक्त होगी, “हर घर जल” लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर
Water Supply Alert: पाइपलाइन मरम्मत से आज शाम इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई, पहले कर लें इंतजाम
Water Supply Alert: 700 एमएम पाइपलाइन की मरम्मत के चलते मंगलवार शाम जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा और शंकर नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: 15 नवंबर तक फसल सर्वे पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh News: मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जन शिकायतों की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को 15 नवंबर तक फसल गिरदावरी पूरी करने, CM हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने और अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: आमगांव के 138 घरों में नल कनेक्शन, महिलाओं को मिली राहत
Jal Jeevan Mission: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के तहत 138 घरेलू नल कनेक्शन और 40 किलोलीटर क्षमता का जलागार बनाया गया है। इससे ग्रामीणों को घर पर पेयजल मिल रहा है और महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय से राहत मिली है।
रायपुर
Contractors Protest: कटोरा लेकर सड़क पर उतरे, 5000 करोड़ के बकाये भुगतान की मांग
Contractors Protest: रायपुर में जल जीवन मिशन के करीब 5,000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने राजीव चौक पर कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के मुताबिक, प्रदेश के करीब 2,000 ठेकेदारों का भुगतान तीन साल से लंबित है। ठेकेदारों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
महासमुंद
Indian Farmers Union: धान बोनस और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आज रायपुर में किसानों का प्रदर्शन
Indian Farmers Union: भारतीय किसान संघ की नावाडीह बैठक में 15 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। धान बोनस, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और खरीदी संबंधी समस्याओं को लेकर 27 अक्टूबर को रायपुर में महानदी भवन घेराव की तैयारी की गई।
राज्य सरकार
Complaint Resolution: 2 लाख शिकायतों पर सख्त हुए मुख्य सचिव विकासशील, अधिकारियों को दिए निर्देश
Complaint Resolution: मुख्य सचिव विकासशील ने महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करीब 2 लाख शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
राज्य सरकार
Khasra Verification: मुख्य सचिव के निर्देश, डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवंबर तक पूरा करें
Khasra Verification: डिजिटल क्रॉप सर्वे का 93.84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों और कलेक्टरों को शेष सर्वे 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसलों का भौतिक सत्यापन, खसरों की जियो-रेफरेंसिंग और डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 1 नवंबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं और फसल संबंधी रिकॉर्ड में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।
राज्य सरकार
PM Awas Yojana: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बैठक, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
PM Awas Yojana: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: जामगांव के 171 घरों में नल से पहुंच रहा पानी, छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए मिल रहा अतिरिक्त समय
Jal Jeevan Mission: महासमुंद के जामगांव में जल जीवन मिशन से 171 घरों को नल कनेक्शन मिला है। स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक शौचालय भी नल जल से जुड़े हैं। गांव की पांच महिलाएं पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं, जबकि ग्रामीण जल योजना के संचालन और रखरखाव में भी भागीदारी निभा रहे हैं।