"नशीली दवा" के लिए 37 परिणाम मिले
दुर्ग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
Drug Smuggling Case: सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकदी और 2 एयर गन बरामद की गई हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
रायपुर
Illegal Drug Sale: रायपुर में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर वार, 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 3 गिरफ्तार
Illegal Drug Sale: रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 900 नशीली टैबलेट, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप, नकदी और बुलेट वाहन समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब इस मामले में सप्लायर और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
Kawardha Medical College : कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की शुरुआत, डिप्टी CM विजय शर्मा ने छात्रों को दिया सेवा का मंत्र
Kawardha Medical College: कवर्धा मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के विद्यार्थियों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संवाद किया। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई की दिनचर्या, प्रवेश परीक्षा की तैयारी और सफलता के अनुभवों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि वे रोजाना किताबों और डिजिटल माध्यमों से कई घंटे पढ़ाई करते थे। इस दौरान छात्रों ने अपनी मेहनत, चुनौतियों और सफलता की कहानी भी साझा की।
राष्ट्रीय
MIG Police Station: पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, आत्महत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
MIG Police Station: 16 वर्षीय स्कूली छात्र उदय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पलंग पर मिला। पुलिस मामले को शुरुआती तौर पर आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, पिता से पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए घटना की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
राज्य सरकार
NDPS Act Chhattisgarh: नशे के कारोबार पर सख्त सरकार, विजय शर्मा ने पुलिस को दिए नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
NDPS Act Chhattisgarh: कवर्धा में आयोजित राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS एक्ट कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करने, मजबूत विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
रायपुर संभाग
Doctor Amma Film: डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन, सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन
Doctor Amma Film: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में DOCTOR AMMA डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन हुआ। फिल्म में डॉ. सी. राजेश्वरी के चिकित्सा सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई।
सेहत
World Suicide Prevention Day: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, बंदियों को आत्महत्या रोकथाम की दी जानकारी
World Suicide Prevention Day: महासमुंद जिला जेल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 110 बंदियों को तनाव प्रबंधन, आत्महत्या के संकेतों और मानसिक समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। 15 बंदियों को विशेष उपचार के लिए चिन्हित किया गया।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ के गांजे का मास्टरमाइंड
Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने 281.900 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा एनालिसिस के जरिए पुलिस तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंची।
धमतरी
नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार
धमतरी में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध नशीली गोलियों की बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 590 नशीली गोलियां, दो मोबाइल और दो दोपहिया वाहन समेत 69,720 रुपए का सामान जब्त किया गया।
रायपुर
पुलिसिंग की तैयारी : IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, पेंडिंग केस निपटाने और आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
रायपुर रेंज की समीक्षा बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच, AI आधारित पुलिसिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
दुर्ग
नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय मो. अनवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट, 1 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और स्विफ्ट डिजायर कार समेत कुल 8.05 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था और नशीली गोलियों की बिक्री की तैयारी में था।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में ओडिशा से नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार
रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चंडी नगर से दो स्थानीय युवकों सुनील बघेल और सचिन महानंद को गिरफ्तार किया। इनके पास से 459 नाइट्रोसन-10 टैबलेट (कीमत लगभग ₹1.83 लाख) और बिक्री के नकद ₹200 बरामद हुए। पूछताछ और बैकवर्ड लिंक की जांच के बाद पुलिस ओडिशा के संबलपुर पहुंची और वहां से बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया।