"पोटैशियम" के लिए 19 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन
सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड शुगर और पोटैशियम स्तर कम है, लेकिन वे ग्लूकोज लेने से मना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच पर अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
लद्दाख से जुड़ी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वहीं वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच की मांग की।
सेहत
ORS : पीने का सही तरीका जानिए, वरना बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं
गर्मियों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचने के लिए ORS काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तेजी से पूरा करता है। डॉक्टरों के अनुसार हल्की कमजोरी या ज्यादा पसीना आने पर दिन में 1 से 2 गिलास ORS पर्याप्त होता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा ORS पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद नमक और शुगर की अधिक मात्रा किडनी, ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर असर डाल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ORS को सामान्य एनर्जी ड्रिंक की तरह नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर ही सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
सेहत
विश्व स्वास्थ्य संगठन : ब्लड प्रेशर ,कमजोर इम्यूनिटी तक, जानिए कौन सी चीजें पहुंचाती हैं नुकसान
World Health Organization यानी WHO के अनुसार ज्यादा नमक, चीनी, जंक फूड, धूम्रपान, शराब, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ये तत्व हाई ब्लड प्रेशर, कमजोर हड्डियां, कम इम्यूनिटी, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों ने संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी है।
सेहत
इम्यूनिटी : बढ़ाने से लेकर शरीर को ऊर्जा देने तक, स्प्राउट्स हैं हेल्थ का पावरहाउस
स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से खाने पर उल्टी, दस्त, गैस, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार स्प्राउट्स को हमेशा अच्छी तरह धोकर, हल्का उबालकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए। वहीं सही तरीके से सेवन करने पर ये पाचन सुधारने, वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
सेहत
सलाह : गर्मी में सही व सेहतमंद खानपान और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन सबसे अहम
गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर तेजी से पानी और जरूरी मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) खो देता है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर और गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं है; सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। इससे बचाव के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और ORS जैसे पेय फायदेमंद हैं। तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फल शरीर को ठंडा रखते हैं।
देश
गर्मी से राहत : FSSAI ने गर्मी से राहत के लिए महाराष्ट्र की पारंपरिक ड्रिंक ‘आंबील’ को बताया असरदार
FSSAI ने महाराष्ट्र की पारंपरिक ड्रिंक आंबील को गर्मी और लू से बचाव में उपयोगी बताया है। यह रागी, छाछ और पानी से बनने वाला पोषक पेय है जो शरीर को ठंडक देता है, हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। वयस्कों के लिए 1–2 गिलास, बच्चों के लिए 100–150 ml और बुजुर्गों के लिए सीमित मात्रा में सेवन की सलाह दी गई है। यह पेय पाचन सुधारने, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने और शरीर की गर्मी कम करने में सहायक माना जाता है।