"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल
बिहार बंद के दौरान पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के बाद राजद नेता तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिसके चलते पटना सहित 13 जिलों में उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।
रायपुर
बड़ा हादसा : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक, साउथ बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से गंभीर घायल
रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक ने कथित तौर पर साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यात्रा
वृंदावन : बांके बिहारी की नगरी में आत्मिक शांति की तलाश, इन मंदिरों के बिना अधूरी है आपकी यात्रा
अगर आप वृंदावन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर, निधिवन और रंगनाथ जी मंदिर को अपनी सूची में जरूर शामिल करें। ये सभी स्थल आस्था, इतिहास और आध्यात्मिक अनुभव के लिए प्रसिद्ध हैं।
बेंगलुरु की खदान में बड़ा हादसा : चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन
बेंगलुरु के मादापट्टना स्थित पत्थर की खदान में 40 फीट ऊंची चट्टान ढहने से बिहार के 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और प्रशासन खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रहा है।
राष्ट्रीय
आफत की बारिश : एमपी-बिहार में बिजली गिरने से 8 मौतें, ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगी रोक
देशभर में मानसून सक्रिय होने से आंधी और भारी बारिश का कहर जारी है। मध्य प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एमपी में चंपा नदी के उफान में दो युवक बह गए, वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से एक युवक की जान चली गई।
शिक्षा
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार यह नेटवर्क सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक फैला हुआ है। इस पूरे गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर का विजेंद्र गुप्ता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस अंतर-राज्यीय सिंडिकेट की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
बिहार एनकाउंटर पर पूर्व डीजीपी के सवाल : अभयानंद बोले- एक अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तो वहां एसडीएम क्या कर रहे थे
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जब एक अकेले अपराधी को पकड़ने गई थी, तो वहां एसडीएम की मौजूदगी का कोई तुक नहीं बनता। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मशहूर पूर्व डीजीपी के इस बयान से बिहार के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस
बिहार कांग्रेस में बवाल : अखिलेश सिंह ने आलाकमान के खिलाफ खोला मोर्चा, हार पर उठाए सवाल
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने खुलकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाता तो कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होता।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : मधुबनी में नेपाल से आए 4 क्विंटल गांजे को एस्कॉर्ट कर रही थी बिहार पुलिस की 112 जिप्सी
बिहार के मधुबनी जिले में STF ने एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। नेपाल से लाई गई 4 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप को बासोपट्टी थाना की डायल 112 सरकारी जिप्सी कथित तौर पर एस्कॉर्ट कर रही थी। STF ने गांजे से भरी पिकअप वैन और पुलिस वाहन दोनों को रोककर कार्रवाई की।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हाट बाजार में गोली मारकर हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मास्टरमाइंड खुशीराम साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिहार और झारखंड से बुलाए गए शूटर भी शामिल हैं।
अन्य
बिहार सरकार का तोहफा : परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसें मुफ्त, NTA ने रिफंड पोर्टल भी किया लाइव
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार सरकार ने छात्रों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। वहीं NTA ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए स्पेशल रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 27 मई 2026 है।
छत्तीसगढ़
80KM की रफ्तार से उठेगा तूफानी बवंडर, यूपी–बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी अगले 72 घंटे मौसम संवेदनशील रहेंगे, जहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से बचने, सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।