"सड़क हादसा" के लिए 148 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : नागपुर सड़क हादसा,इलाज के दौरान मासूम की मौत, मातम में डूबा परिवार
नागपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 4 वर्षीय शिवांश ने नागपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार विजय कपले की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कोरबा
सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे पर पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़ा डम्पर बना काल, आयशर ट्रक की टक्कर में युवक-बच्चे ने गंवाई जान
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। गड़रिया नाला इलाके में सड़क किनारे खड़े डम्पर से तेज रफ्तार आयशर ट्रक टकरा गया, जिसमें एक युवक और बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
जूनागढ़ सड़क हादसा : रोंगटे खड़े कर देने वाली टक्कर में 4 जिंदगी खत्म, पुलिस ने शुरू की हाईवे पर जांच
गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर पहले से खड़े एक खराब ट्रक के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सीधे जा घुसी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सड़क किनारे युवती की मौत : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस बता रही सड़क हादसा
कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के कोकानपुर में सड़क किनारे घायल मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। युवती के साथ मौजूद युवक के गायब होने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में NH-30 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जन्मदिन समारोह से लौट रही XUV ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विदेश
सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में क्वेटा से पेशावर जा रही एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती आशंका ब्रेक फेल होने की है, हालांकि प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
सड़क हादसा : झारखंड से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से अधिक घायल, कई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।
बलौदाबाज़ार
सड़क हादसा : तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम घोटिया के पास एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम किया और पीड़ित परिवार को मुआवजा व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के बंजारी घाट में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू ने कथित मारपीट, धमकी और मानसिक दबाव के बाद आत्महत्या कर ली।
धमतरी
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
धमतरी जिले के गड़ियापारा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक सुमन मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।