"Asian Games" के लिए 62 परिणाम मिले
खेल
Asian Games 2026: भारत को मिला छठा गोल्ड, महिला 4x400 रिले टीम ने रचा इतिहास
Asian Games 2026: भारत ने महिला 4x400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। किरण, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की टीम ने 3:29.69 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। विथ्या रामराज ने आखिरी लेग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला और एकमात्र गोल्ड मेडल जीता।
क्रिकेट
Asian Games Cricket 2026: बारिश के बाद तय हुआ सेमीफाइनल लाइनअप, भारत और पाकिस्तान को मिला बड़ा फायदा
Asian Games Cricket 2026: मेंस क्रिकेट इवेंट में बारिश के कारण सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 1 अक्टूबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका से और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द होते हैं, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
खेल
Asian Games Shooting: नीरू धांडा का शानदार प्रदर्शन, विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Asian Games Shooting: भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में 28 अंक हासिल कर उन्होंने नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया और इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। नीरू की इस उपलब्धि से भारत के शूटिंग अभियान को बड़ी मजबूती मिली है।
खेल
Asian Games: यशवीर-रोहित ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में भारत को 2 पदक
Asian Games: पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
क्रिकेट
Asian Games Cricket: भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की तारीख तय
Asian Games Cricket: श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है। अब भारतीय टीम का सामना 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
राज्य सरकार
Asian Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने की 51 लाख की घोषणा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। संजू देवी कोरबा जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
खेल
Asian Games 2026: भारत ने 10वें दिन जीते 8 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Asian Games 2026: 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। पारुल चौधरी, यशवीर सिंह, रोहित यादव, पिंकी बलहारा, ईशा सिंह, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह और विथ्या रामराज ने अपने-अपने इवेंट में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
खेल
Asian Games: 400 मीटर दौड़ में प्राची चौधरी का कमाल,भारत को मिला कांस्य पदक
Asian Games: भारत की प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 30 पहुंच गई है। वहीं पुरुषों की 400 मीटर रेस में भारत के विशाल टीके पदक से चूक गए।
खेल
Asian Games Kabaddi: कबड्डी में भारत ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड, नौवीं बार बना चैंपियन
Asian Games Kabaddi: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की और मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स कबड्डी में अपना नौवां गोल्ड मेडल हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही।
खेल
Asian Games 2026: 44 साल बाद मैराथन में भारत का ऐतिहासिक धमाका, सावन बरवाल ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैराथन धावक सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और विदेशी धरती पर एशियन गेम्स मैराथन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनकी इस उपलब्धि से 44 साल बाद भारत को मैराथन स्पर्धा में पदक मिला है।
खेल
Asian Games: स्क्वॉश और टेबल टेनिस में भारत का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर जीता मेडल
Asian Games: भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने, जबकि टेबल टेनिस में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए हैं। इन उपलब्धियों के साथ भारत की पदक संख्या बढ़कर 19 तक पहुंचने वाली है।
खेल
Asian Games Athletics: सीमा कुमारी की ऐतिहासिक दौड़, 16 साल बाद भारत को मिला 10 हजार मीटर पदक
Asian Games Athletics: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय दर्ज किया और 16 साल बाद इस स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है।